कोलकाता: 4 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम जब वह अपनी बच्ची को स्कूल से लिवा आने गईं तो उन्हें अपनी बेटी के कपड़ों पर खून के धब्बे दिखाई दिए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य

  • कोलकाता,
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

कोलकाता के एक निजी स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ उसके ही एक शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ कर रही है. पीड़िता बच्ची पीजी हॉस्पिटल में भर्ती है और उसके अभी कई जांच होने हैं.

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन के टीचर ने स्कूल परिसर के शौचालय में उसका यौन शोषण किया. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया. बच्ची के परिजनों ने भी स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन किया और स्कूल में सुरक्षा उपाय में खामियों का आरोप लगाया.

Advertisement

परिजनों ने साथ ही यह सवाल भी उठाया है कि सिर्फ लड़कियों का स्कूल होने के बावजूद फिजिकल एजुकेशन के लिए पुरुष टीचर क्यों रखा गया. बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम जब वह अपनी बच्ची को स्कूल से लिवा आने गईं तो उन्हें अपनी बेटी के दिखाई दिए.

बच्ची के पिता ने कहा कि गुरुवार को स्कूल से वापस आने के बाद बच्ची के निजी अंगों से खून बह रहा था और उसे तेज दर्द हो रहा था. उन्होंने कहा, "हमने पहले सोचा कि ऐसा किसी संक्रमण के कारण हो रहा है. हम उसे चिकित्सक के पास लेकर गए, जिसने हमें बताया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है."

पिता के अनुसार, "बच्ची ने हमें बताया कि उसके साथ उसके एक शिक्षक ने दुष्कर्म किया जिसके बाद हमने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मेरी बेटी अभी भी बहुत तकलीफ में है. वह गुरुवार की रात से पीजी हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां उसकी कई प्रकार की जांच की जानी है."

Advertisement

परिजनों ने स्कूल में सुरक्षा खामी की शिकायत करने के साथ-साथ यह भी बताया कि तीन साल पहले इसी स्कूल के एक बस ड्राइवर ने स्पोर्ट्स मीट के दौरान एक बच्ची का यौन शोषण किया था. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद स्कूल ने अब तक लगाए हैं और जो कैमरे लगे भी हैं, वे काम नहीं कर रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »