केरल: पत्नी को पहले जबरन पिलाई शराब, फिर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

पीड़िता के मुताबिक पति और उसके दोस्तों ने पहले उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ गैंगरेप किया. शिकायत मिलते ही पीड़िता के पति समेत पांचों लोगों को गुरुवार रात हिरासत में ले लिया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

गोपी उन्नीथन

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 05 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST

  • पति ने 4 दोस्तों के साथ पत्नी का किया गैंगरेप
  • शिकायत के बाद हिरासत में लिए गए आरोपी

केरल से गैंगरेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महिला के पति ने ही दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है. ये घटना तिरुवनंतपुरम के बाहरी इलाके में कादिनामकुलम क्षेत्र के पास की है. बीती रात गुरुवार को महिला के साथ सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया गया.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, पति और उसके दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई और सुनसान इलाके में लेकर जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. शिकायत मिलते ही पीड़िता के पति समेत पांचों लोगों को गुरुवार रात की हिरासत में ले लिया गया.

पीड़िता का कहना है कि वे किसी तरह से उनकी कैद से भागकर मुख्य सड़क पर पहुंची. जहां वो सड़क से गुजर रही कार से टकराने से बाल-बाल बची. पति समेत सभी आरोपियों पर धारा 323, 324, 354, 354D, 376D के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बाड़मेर में एक ही परिवार की दो बहनों से दुष्कर्म का मामला

बीते दिनों राजस्थान के बाड़मेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था. जहां पर एक ही परिवार की दो लड़क‍ियों के साथ करीब दो साल से उनके पड़ोसी दुष्कर्म कर रहे थे. ये दोनों बच्चियां नाबालिग हैं. जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी होने का फायदा उठाकर बच्चियों को बहला-फुसलाकर एक मकान में ले जाया गया. जहां उनकी अश्लील फोटो खींची गई फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनके साथ बलात्कार किया जा रहा था.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि दोनों सगी बहनें हैं, जिसमें एक की उम्र 17 और दूसरी की उम्र 15 साल है. आरोपी तनवीर माली और नरेश दिशांतरी पिछले कई सालों से लगातार स्कूल जाते समय दोनों बहनों को परेशान कर रहे थे. जिसके चलते दोनों बच्चियों ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »