महंगे मोबाइल के शौक ने छात्रों को पहुंचाया हवालात, पीड़ित ने थाने में पकड़ा

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महंगे मोबाइल रखने के शौक ने 9वीं और 11वीं कक्षा के तीन छात्रों को हवालात में पहुंचा दिया. आरोप है कि ये तीनों छात्र मोबाइल लूट और चोरी करते थे. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया है.

Advertisement
पीड़ित ने थाने में ही तीनों छात्रों को धर दबोचा पीड़ित ने थाने में ही तीनों छात्रों को धर दबोचा

परवेज़ सागर / BHASHA

  • कानपुर,
  • 27 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महंगे मोबाइल रखने के शौक ने 9वीं और 11वीं कक्षा के तीन छात्रों को हवालात में पहुंचा दिया. आरोप है कि ये तीनों छात्र मोबाइल लूट और चोरी करते थे. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया है.

कानपुर पुलिस की पकड़ में आए तीनों छात्र अच्छे घरों के है. लेकिन रखने के शौक में ये अपराध की राह पर चल पड़े और मोबाइल चोरी करने लगे. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों छात्र अब तक आधा दर्जन मोबाइल लूट की वारदातें कर चुके हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम इन तीनों छात्रों ने गोविंदनगर के दबौली में बाइक पर सवार होकर अनिल नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल लूटा और उसके बाद भागने लगे. लेकिन तभी इनकी बाइक गिर गई. ये पैदल ही मौके से भाग निकले. बाद में तीनों अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखवाने गोविंदनगर पुलिस स्टेशन पहुंच गए.

तभी इन तीनों का शिकार बना शख्स अनिल भी मोबाइल लूट की रिपोर्ट लिखवाने उसी पुलिस स्टेशन में जा पहुंचा. थाने में तीनों छात्रों को देखकर अनिल ने पुलिस को बताया कि इन्हीं तीनों ने उसका मोबाइल लूटा था. पुलिस ने जब छात्रों की तलाशी ली तो अनिल का लूटा हुआ मोबाइल उनके पास से बरामद हो गया.

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्रों ने मोबाइल की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक कक्षा 9 और दो कक्षा 11 के छात्र हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. इनके घर वालों को पुलिस स्टेशन बुला लिया गया है. पुलिस अभी इनके नाम नहीं बता रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »