जामा मस्जिद गोलीकांड का गैंगस्टर गिरफ्तार, BSP के टिकट पर लड़ चुका है चुनाव

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जामा मस्जिद इलाके में एक शख्स को गोली मारने वाले गैंगस्टर मोहम्मद इकबाल सैफी उर्फ राजा को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है.

Advertisement
गैंगस्टर मोहम्मद इकबाल सैफी उर्फ राजा गैंगस्टर मोहम्मद इकबाल सैफी उर्फ राजा

अरविंद ओझा

  • मेरठ,
  • 15 जून 2019,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहम्मद इकबाल सैफी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था. वह साल 2017 में मेरठ से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है. दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर राजा को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि मोहम्मद इकबाल सैफी 13 जून को वारदात को अंजाम देने के इरादे से वेलकम इलाके में आने वाला है. इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और राजा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक 21 फरवरी 2018 को जामा मस्जिद इलाके में मोहम्मद इकबाल सैफी ने अपने साथियों नौशाद और रिजवान के साथ मिलकर मक्की नाम के शख्स पर गोली चलाई थी. हालांकि मक्की इस हमले में बच गया था. इस हत्या की कोशिश उसने अपने गैंग के सरगना शाहीन सैफी के कहने पर की थी. शाहीन सैफी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा है, जो अभी मेरठ जेल में बंद है.

मोहम्मद इकबाल सैफी पर हत्या, लूट और चोरी के 10 मामले दर्ज हैं. पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी. हालांकि यह हर बार पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच जाता था, लेकिन इस बार वो ऐसा करने में विफल रहा और पुलिस अपने मिशन में कामयाब रही. पुलिस मोहम्मद इकबाल सैफी की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »