व्हाट्सएप पर शेयर करता था नाबालिगों के यौन शोषण की बात, गिरफ्तार

बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले NGO बलाला हक्कुला संघम को कहीं से आरोपी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली थी, कि वह नाबालिगों का यौन शोषण कर रहा है.

Advertisement
आरोपी कुशल आरोपी कुशल

आशीष पांडेय / आशुतोष कुमार मौर्य

  • हैदराबाद,
  • 27 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

हैदराबाद पुलिस ने 19 साल के एक व्यक्ति को नाबालिगों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी करीब 10 व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था और नाबालिगों के यौन शोषण के एक्सपीरिएंस उन पर शेयर करता था. आरोपी को एक बाल कल्याण संगठन की शिकायत की बाद गिरफ्तार किया गया.

बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले NGO को कहीं से आरोपी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली थी, कि वह नाबालिगों का यौन शोषण कर रहा है. एनजीओ ने इसके बाद साइबराबाद पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी की पहचान कुशल के नाम के युवक के रूप में की है. कुकाटपल्ली पुलिस स्टेशन में बुधवार को आरोपी कुशल के खिलाफ POSCO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि कुशल ने कुछ साल पहले 10 के करीब व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और उनसे लोगों को तेजी से जोड़ने लगा.

इन व्हाट्सएप ग्रुप पर वह नाबालिगों का यौन शोषण करने के बाद यौन शोषण से जुड़ी बातें शेयर करता था. एनजीओ ने पुलिस को आरोपी के व्हाट्सएप ग्रुप में हुई आपत्तिजनक चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं.

आरोपी के में हुई बातचीत से साफ पता चलता है कि वह गर्मी की छुट्टियां मनाने आए बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाता था. इसके अलावा वह बच्चों के यौन शोषण के एक्सपीरिएंस व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर भी करता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement