दिल्लीः तेज रफ्तार बस ने तीन को कुचला, दो मासूम बच्चों की मौत

दिल्ली वालों की आंखें गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे के साथ खुलीं. साउथ दिल्ली के एक इलाके में दो मासूम भाई बहन अपने दादा के साथ सड़क पार कर रहे थे कि तभी तेज गति से आ रही एक बस ने उन तीनों को कुचल दिया. हादसे में दोनों मासूम बच्चे मौत से हार गए जबकि दादा की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

दिल्ली वालों की आंखें गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे के साथ खुलीं. साउथ दिल्ली के एक इलाके में दो मासूम भाई बहन अपने दादा के साथ सावधानी से हर तरफ देखकर सड़क पार कर रहे थे कि तभी तेज गति से आ रही एक बस ने उन तीनों को कुचल दिया. हादसे में दोनों मासूम बच्चे मौत से हार गए जबकि दादा की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

यह दर्दनाक हादसा दिल्ली के साकेत इलाके में हुआ. 10 साल की मासूम बच्ची रिषिका अपने भाई और दादा के साथ सड़क पार कर रही थी. तीनों हर तरफ देखकर बड़ी ही सावधानी से आगे बढ़ रहे थे. तभी से आ रही कलस्टर बस ने तीनों को रौंदा दिया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. तीनों को पास के मैक्स अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. अब परिवार वाले किसी तरह रिषिका के भाई और दादा को बचाने के लिए डाक्टरों से गुहार लगाने में जुटे थे.

दोनों की हालत खराब होती गई, लिहाजा दादा और पोते को एम्स अस्पताल भेजा गया. गंभीर हालत में एम्स पहुंचे रिषिका के भाई की भी अस्पताल में हो गई. अब दादा का हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. उनका ईलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »