दिल्लीः यहां चोरी करने कार से आते हैं हाई-प्रोफाइल चोर

वेस्ट दिल्ली में हाई-प्रोफाइल चोरों का कहर जारी है. पहले राजौरी गार्डन और अब विकासपुरी में चोरों ने एक दुकान से कैश और लैपटॉप पर हाथ साफ किया है. चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

Advertisement
सीसीटीवी में कैद हो गई चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई चोरी की वारदात

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

वेस्ट दिल्ली में हाई-प्रोफाइल चोरों का कहर जारी है. पहले राजौरी गार्डन और अब विकासपुरी में चोरों ने एक दुकान से कैश और लैपटॉप पर हाथ साफ किया है. चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, बीते बुधवार रात तकरीबन 3 बजे एक जाइलो कार एक दुकान के बाहर आकर रूकी. कार का नंबर टैक्सी स्टैंडर्ड में रजिस्टर्ड किया गया है. कार से दो उतरते हैं और दुकान के शटर में लगे ताले तोड़ देते हैं. ताले तोड़ने के बाद दोनों दुकान के अंदर घुसते हैं और दुकान में रखा लैपटॉप और कैश निकाल लेते हैं.

Advertisement

मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बड़ी ही आसानी से वहां फरार हो जाते हैं. गौरतलब है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है. पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »