कानपुर कांड के बाद एक्शन, सुंदर भाटी-अनिल दुजाना गैंग की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

जब नोएडा पुलिस अनिल दुजाना गैंग के खिलाफ एक्शन ले रही थी तो पुलिस वालों से हाथापाई होने लगी. अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों की संपत्ति को कुर्क करने पहुंची पुलिस का परिजनों ने भी विरोध किया.

Advertisement
गैंगस्टर के गुर्गों ने संपत्ति जब्त करने गई पुलिस को घेरा (फाइल फोटो-PTI) गैंगस्टर के गुर्गों ने संपत्ति जब्त करने गई पुलिस को घेरा (फाइल फोटो-PTI)

अरविंद ओझा

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 06 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

  • 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सख्त
  • अनिल दुजाना गैंग के खिलाफ एक्शन ले रही थी पुलिस
  • गैंगस्टर के गुर्गों ने संपत्ति जब्त करने गई पुलिस को घेरा

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी गैंगस्टर माफियाओं पर एक्शन लेने को कहा है. फिलहाल, उत्तर प्रदेश पुलिस 2 दिन के अंदर नोएडा और पश्चिमी यूपी में कुख्यात डॉन सुंदर भाटी, अनिल दुजाना और उसके गैंग की 11 करोड़ 35 लाख की संपत्ति जब्त कर चुकी है.

Advertisement

जेल से भी अपना गैंग चलाने वाले इनके गुर्गों के हौसले कैसे बुलंद रहते हैं. इसका अंदाजा एक वीडियो से लगाया जा सकता है. जब नोएडा पुलिस अनिल दुजाना गैंग के खिलाफ एक्शन ले रही थी तो पुलिस वालों को घेर कर उनसे हाथापाई होने लगी. अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय बदमाशों की संपत्ति को कुर्क करने पहुंची पुलिस का परिजनों ने भी विरोध किया.

इस दौरान पुलिस के साथ हिस्ट्रीशीटर बदमाश के परिजनों की नोकझोंक हुई. शनिवार को कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क की थी. गैंगस्टर के परिजनों का विरोध इतना बढ़ गया कि पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा. इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 31 अज्ञात और 6 नामजद के खिलाफ बादलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisement

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर के 2 डॉन सुंदर भाटी और अनिल दुजाना के यूपी पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों से संपर्क हैं. सियासत में दबदबा है. रसूख के दम पर ही जेल से गैंग चलाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »