दिल्ली: दीवार फांद कर कमरे में घुसा नकाबपोश, रेप की वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता के मुताबिक रात में वह अपने घर की बालकनी में खड़ी होकर मोबाइल पर वीडियो देख रही थी. तभी नकाबपोश बदमाश दीवार फांद कर कमरे में घुस गया.

Advertisement

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

  • दिल्ली में लड़की के साथ रेप की घटना
  • रेप के बाद पीड़िता से की गई मारपीट

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. हालांकि इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में रेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है.

घटना दिल्ली के जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके से सामने आई है. जहां रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई. रेप पीड़ित महिला का आरोप है कि नकाबपोश बदमाश ने रेप की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक रात में वह अपने घर की बालकनी में खड़ी होकर मोबाइल पर वीडियो देख रही थी. तभी नकाबपोश बदमाश दीवार फांद कर कमरे में घुस गया. इसके बाद चाकू की नोक पर नकाबपोश ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. साथ ही जान से मारने की कोशिश भी की.

आरोपी ने की मारपीट

मामले में जब पीड़िता ने विरोध किया तो गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई. इतना ही नहीं, पीड़ित लड़की का एटीएम कार्ड लेकर आरोपी उसके अकाउंट से पैसे निकालने की फिराक में था. लेकिन पिन नंबर नहीं बताने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की.

पीड़ित लड़की जंगपुरा एक्सटेंशन में किराए पर रहती है और पेशे से वकील है. फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है. हालांकि नकाब में होने के चलते आरोपी की पहचान में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »