चाचा से बिछड़ी नाबालिग देह व्यापार में धकेली गई, पुलिस को सुनाई दर्दनाक कहानी

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
नाबालिग लड़की से जबरदस्ती कराया देह व्यापार (Photo Aajtak) नाबालिग लड़की से जबरदस्ती कराया देह व्यापार (Photo Aajtak)

राजेश भाटिया

  • बैतुल ,
  • 11 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST

  • नाबालिग से कराया देह व्यापार
  • पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नाबालिग उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. जो अजमेर दरगाह में अपने चाचा से बिछड़ गई थी. शुक्रवार की रात किसी तरह से यह लड़की देह व्यापार कराने वाली दो महिलाओं के चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची. जहां उनसे पुलिस को बताया कि उससे जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में इंदौर की एक महिला समेत बैतूल के चक्कर रोड निवासी दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी महिला फरार बताई जा रही है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली है, उसे भूत-प्रेत बाधा हो गई थी. इसका इलाज कराने के लिए उसके चाचा उसे लेकर अजमेर दरगाह लाए थे. जहां वो अपने चाचा से बिछड़ गई.

नाबालिग लड़की से कराया जिस्मफरोशी का धंधा

8 से 9 दिन भूखे-प्यासे भटकते हुए उसे वहां रहने वाली एक महिला मिली. फिर वो महिला पीड़िता को घुमाने का बहाना बनाकर अजमेर से इंदौर ले आई और उसे छह हजार रुपये में बैतूल की रहने वाली एक महिला को बेच दिया. कुछ दिन तक तो किरण ने नाबालिग लड़की से अपने घर का काम कराया फिर उसे में धकेल दिया.

Advertisement

नाबालिग को बैतूल के चक्कर रोड के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां कई लोग आते थे. किरण और शीतल नाम की महिला पैसे लेकर उससे करवाती थीं. शुक्रवार की रात किसी तरह छूटकर यह लड़की पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने महिला किरण, शीतल और जोया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

अनैतिक व्यापार और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने धारा 370(4), 370(6), 370अ, 372, मानव तस्करी, अनैतिक व्यापार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. ने बैतूल की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. जबकि इंदौर की रहने वाली महिला जोया की तलाश की जा रही है. पीड़ित लड़की उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली बताई जा रही है.

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर किरण और शीतल को गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है कि नाबालिग लड़की को कहां- कहां और किस-किस के पास बेचा गया और उसके साथ किन-किन लोगों ने दुराचार किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »