झारखंड: 12 युवकों ने यूपी की 2 नाबालिग लड़कियों के साथ किया गैंगरेप

झारखंड के गढ़वा जिले से खौफनाक मामला सामने आया है. जहां 12 युवकों ने दो दलित नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

चंदन कुमार कश्यप

  • गढ़वा,
  • 03 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

  • 12 युवकों द्वारा किया गया सामूहिक बलात्कार
  • पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया

झारखंड के गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी में यूपी की दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह घटना नगर ऊंटारी-गरबांध के बीच बराईटांड़ में सुनसान स्थान पर जंगल में हुई. दोनों लड़कियां यूपी के कोन थाना क्षेत्र के कोरइल गांव की रहने वाली हैं. दोनों लड़कियां दो बाइक से अपने रिश्तेदारों के साथ गरबांध के रास्ते अपने गांव वापस जा रहीं थीं. जहां पर एक दर्जन लोगों ने इन दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप किया.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान पर एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. दोनों पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में 164 के अंतर्गत बयान दर्ज कराए. बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां आधार कार्ड अपटेड कराने अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से नगर ऊंटारी आई थी. घर लौटते समय थोड़ी देर के लिए शौच के लिए बाइक को रोका गया. पीछे से बाइक सवार 12 लड़के इनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए.

12 लड़कों ने दो नाबालिगों के साथ किया गैंगरेप

युवकों ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ किया. युवकों ने लड़कियों के रिश्तेदारों के साथ मारपीट की. इसी दौरान एक ने वहां से भागकर 100 डायल पर फोन किया और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी.

Advertisement

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

घटना की सूचना के बाद पहुंची पीड़िता और उसके दोनों रिश्तेदारों को थाने ले आई. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एफआईआर लिखी और इन मनचलों को पकड़ने के लिए अभियान चला दिया है. एसडीपीओ अजीत कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »