हरियाणाः बार गर्ल की हत्या करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

हरियाणा के गुड़गांव जिले में शंकर चौक पर 21 वर्षीय बार गर्ल की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • गुडगांव,
  • 11 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

हरियाणा के गुड़गांव जिले में शंकर चौक पर 21 वर्षीय बार गर्ल की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

गुड़गांव पुलिस के एसीपी हवा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली माही में ही एक बार में काम करती थी. शुक्रवार को वह सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर अपने दोस्तों से मिलने आई थी. इसी दौरान चार लोगों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया.

Advertisement

माही ने जब इस बात का विरोध किया तो चारों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में माही को गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पूजा और उसके मित्र मोहित, आकाश और गिरीश के तौर पर की गई है. पूजा पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जबकि तीन अन्य आरोपी गुड़गांव के नाथूपुर गांव के निवासी हैं.

पुलिस ने आरोपियों को गुड़गांव की एक अदालत में पेश किया और जहां से अदालत ने उन चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »