फिरौती के लिए बच्ची का किडनैप, नहीं मिली रकम तो कर दिया मर्डर

शिकायत करने के कुछ देर बाद ही देवीनंद को एक चिठ्ठी मिली, जिसमें उनसे फिरौती की मांग की गई थी. देवीनंद ने वह चिठ्ठी पुलिस को सौंपी. पुलिस ने शनिवार को शक के आधार पर तीन पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

Advertisement
फिरौती के लिए पड़ोसियों ने किया था मासूम का अपहरण फिरौती के लिए पड़ोसियों ने किया था मासूम का अपहरण

राम किंकर सिंह

  • नोएडा,
  • 23 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

यूपी के नोएडा में एक 5 साल की बच्ची का फिरौती के लिए अपहरण किया जाता है. अपहरणकर्ताओं को रकम नहीं मिली तो उन्होंने मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-5 निवासी देवीनंद सहाय की 5 साल की बेटी गुड़िया 20 अप्रैल को अचानक घर के बाहर से हो गई थी. काफी तलाश करने के बाद भी मासूम का कुछ पता नहीं चला. 21 अप्रैल को देवीनंद ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई.

Advertisement

शिकायत करने के कुछ देर बाद ही देवीनंद को एक चिठ्ठी मिली, जिसमें उनसे फिरौती की मांग की गई थी. देवीनंद ने वह चिठ्ठी पुलिस को सौंपी. पुलिस ने शनिवार को शक के आधार पर तीन पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली वसुंधरा बॉर्डर के पास स्थित नाले से बच्ची का कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »