फरीदाबादः पति-पत्नी को रस्सी से बांधा, फिर गोली मारकर कर दिया मर्डर

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले दोनों को रस्सी से बांधा गया और उसके बाद गोली मारी गई.

Advertisement
मृतक पति और पत्नी मृतक पति और पत्नी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना जसाना गांव की है. बताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले दोनों को रस्सी से बांधा गया और उसके बाद गोली मारी गई. आशंका है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल, पुलिस तफ्तीश में जुट गई है.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी की उम्र करीब 30 साल है. घर में घुसकर बदमाशों ने पहले पति और पत्नी को रस्सी से बांधा और इसके बाद गोली मारी है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिया है. साथ ही आस पड़ोस से जानकारी जुटाई जा रही है.

मोनिका और सुखबीर की 2013 में शादी हुई थी और कुछ समय से मोनिका अपने पति के साथ मायके के पास ही मकान लेकर रह रही थी. इस बीच पुलिस को पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज हाथ लगी है. इसमें बाइक पर सवार चार लोग पहले घर में घुसते और बाद में हड़बड़ाहट में निकल कर भागते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

पुलिस इन चारों लोगों की तलाश कर रही है. मृतका के भाई मनीष की माने तो उनकी बहन मोनिका रोज शाम को डेरी पर दूध लेने जाती थी. मंगलवार शाम को जब मोनिका नहीं आई तो वह खुद दूध देने घर आया तो देखा कि घर की सभी लाइटें बंद थी और अंदर दोनों की लाश पड़ी थी.

मृतका के चाचा महेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों के हाथ और पैर को बांधकर मुंह पर टेप लगाया गया और उनके सिर में गोली मारी गई थी. दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »