महाराष्ट्र: चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर ससुर ने बहू को मारी गोली

ठाणे में एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से बहू को गोली मार दी. उसका कसूर इतना था कि उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया था.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 15 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • ठाणे में ससुर ने बहू को गोली मारी
  • नाश्ता नहीं देने से नाराज था ससुर

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से बहू को गोली मार दी. पेट में गोली लगने से 42 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष घाटेकर ने बताया कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के ऊपर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
 
पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की है. जब महिला ने ससुर को चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो वह नाराज हो गया और उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पीड़िता को गोली मार दी. पेट में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार के अन्य लोगों की मदद से उसे शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है.

Advertisement

संतोष घाटेकर ने बताया कि चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर कथित तौर पर बुजुर्ग ने महिला के पेट में गोली मार दी. हालांकि पुलिस उकसावे को लेकर भी जांच कर रही है कि इस हमले के लिए किसी तरह से आरोपी को उकसाया तो नहीं गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »