दिल्ली: नाबालिग ने की दोस्त की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

शकरपुर इलाके में नाबालिग ने अपने नाबालिग दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:08 AM IST

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में नाबालिग ने अपने नाबालिग दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय अजय के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. वह पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में अपने तीन दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था.

Advertisement

शुक्रवार सुबह 9 बजे कार शोरूम में वे बैठकर बातें कर रहे थे, तभी उसने गोली चला दी जिससे मौके पर ही उसके दोस्त की मौत हो गई. घटना की जानकारी शोरूम मालिक को हुई तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस अजय के दोनों दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक जिससे गोली चलाई गई है उसे बरामद कर लिया गया है. हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो शोरूम की एक कार से नाबालिगों को एक कट्ठा मिला था, उसी कट्टे को दोस्त एक दूसरे को दिखा रहे थे और गोली चल गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »