मुंबईः चंदन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 21 करोड़ रुपये की चंदन की लकड़ी बरामद

मुंबई में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने चंदन तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. डीआरआई ने आयरन बॉक्साइट के बॉक्स में रखी 21 करोड़ रुपये कीमत की चंदन की लकड़ियां बरामद की है.

Advertisement
चंदन की तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ चंदन की तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़

विरेंद्रसिंह घुनावत

  • मुंबई,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

मुंबई में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने चंदन तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. डीआरआई ने आयरन बॉक्साइट के बॉक्स में रखी 21 करोड़ रुपये कीमत की चंदन की लकड़ियां बरामद की है. डीआरआई मामले की जांच कर रही है.

बरामद और चंदन की लकड़ियों को तीन अलग-अलग ठिकानों पोर्ट, खोपारखैरने इलाके स्थित एक गोदाम और एयर कार्गो से जब्त किया गया है. तीनों ही जगहों से बरामद लकड़ियों का वजन 12 हजार किलो से भी ऊपर बताया जा रहा है.

Advertisement

इस मामले में डीआरआई ने मोहम्मद ओमार नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वहीं चंदन तस्करी से जुड़े गिरोहों पर पहली बात इतनी बड़ी कार्रवाई की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल डीआरआई की टीम ने बरामद को जब्त कर लिया है. डीआरआई अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement