दिल्लीः सस्ते किराए का लालच देकर लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़

दिल्ली के थाना उस्मानपुर पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मुसाफिरों से पिस्टल और चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया करते थे.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में खड़े बदमाश पुलिस गिरफ्त में खड़े बदमाश

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

दिल्ली के थाना उस्मानपुर पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मुसाफिरों से पिस्टल और चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने उनके पास से एक ऑटो रिक्शा, एक एयर पिस्टल, चार चाकू और 11 सिम कार्ड बरामद किए हैं.

पुलिस ने इस गैंग के भंडाफोड़ के साथ ही लूट की करीब 11 का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कम किराए का लालच देकर मुसाफिरों को ऑटो में बैठाते थे. फिर किसी सुनसान जगह पर यह उनके साथ पिस्टल और चाकू की नोक पर लूटपाट करते थे.

Advertisement

पुलिस को काफी वक्त से ऑटो में लूटपाट की शिकायतें मिल रहीं थीं. जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और गिरोह के चार बदमाशों को धर दबोचा. गिरोह के सरगना का नाम राहुल है. राहुल ने ही इन सभी को अपने किया था. जल्द अमीर बनने की चाहत में यह लूट की वारदात को अंजाम देते थे.

चारों आरोपी दिल्ली और यूपी के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »