बिजनेस पार्टनर करता था टॉर्चर, दीवार पर सुसाइड नोट लिख लगा ली फांसी

रमेश ने एक और सुसाइड नोट मौके पर छोड़ा है, जिसमें उसने मनोज गोयल पर मेडेंस क्राउन बैंक्वेट हॉल व ड्रीम बैंक्वेट हॉल की खरीद में करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
बिजनेस पार्टनर को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार बिजनेस पार्टनर को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

राजधानी दिल्ली में एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. कारोबारी ने पंखे से लटककर जान दे दी. हालांकि खुदकुशी करने से पहले कारोबारी ने दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपने बिजनेस पार्टनर को अपनी मौत का जिम्मेदारी ठहराया है.

घटना दिल्ली के पीरागढ़ी में मियांवाली नगर इलाके की है. मियांवाली थाना पुलिस ने सुसाइड नोट में जिम्मेदार ठहराए गए मृतक कारोबारी के बिजनेस पार्टनर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस ने उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया है.

Advertisement

पुलिस ने मृतक की पहचान 52 वर्षीय रमेश के रूप में की है. वह अपने बिजनेस पार्टनर मनोज कुमार के साथ एक बैंक्वेट हॉल चलाता था. पुलिस ने बताया कि मियांवाली नगर थाना इलाके में बीते गुरुवार को कारोबारी का शव बैंक्वेट हॉल के कमरे में पंखे से लटकती मिली.

मृतक कारोबारी ने कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी अपने बिजनेस पार्टनर मनोज गोयल को ठहराया है. मृतक अपने परिवार के साथ टैगोर पार्क न्यू मॉडल टाउन इलाके में रहते थे.

मृतक कारोबारी रमेश ने मनोज गोयल के साथ पार्टनरशिप में कई बैंक्वेट हॉल खोल रखे थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश ने गुरुवार को अपराह्न करीब 3.0 बजे पीरागढ़ी स्थित बैंक्वेट हॉल मेडेन्स क्राउन बैंक्वेट हॉल' के एक कमरे में सुसाइड कर लिया.

कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे एक कर्मचारी ने पंखे से चादर के सहारे लटका रमेश का शव देखा और रमेश के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी. कर्मचारियों ने मिलकर रमेश के शव को उतारा और अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि रमेश ने दीवार पर एक लाइन का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है 'मुझे मनोज गोयल ने मारा है'.

रमेश ने एक और सुसाइड नोट मौके पर छोड़ा है, जिसमें उसने मनोज गोयल पर मेडेंस क्राउन बैंक्वेट हॉल व ड्रीम बैंक्वेट हॉल की खरीद में करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया है. रमेश ने यह भी लिखा है कि पिछले ढाई साल से मनोज उसे टार्चर कर रहा था और इसीलिए वह खुदकुशी कर रहा है.

दूसरे में रमेश ने अपनी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मनोज का ठहराया है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रमेश का शव परिजनों को सौंप दिया है.

पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. साथ ही पुलिस मृतक रमेश और मनोज गोयल के खातों और बैंक्वेट हॉल से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है और बैंक्वेट हॉल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »