झारखंड: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF कमांडो शहीद

झारखंड में गिरिडीह के जंगलों में नक्सलियों के साथ शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक कमांडो की मौत हो गई. शहीद कमांडो का नाम बी हरिजन है, जो 203वीं कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन :कोबरा: में तैनात थे. पुलिस जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही है.

Advertisement
शहीद कमांडो का नाम बी हरिजन है शहीद कमांडो का नाम बी हरिजन है

मुकेश कुमार / BHASHA

  • रांची,
  • 17 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

झारखंड में गिरिडीह के जंगलों में नक्सलियों के साथ शुक्रवार तड़के हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक कमांडो की मौत हो गई. शहीद कमांडो का नाम बी हरिजन है, जो 203वीं कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन :कोबरा: में तैनात थे. पुलिस जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही है.

पुलिस ने बताया कि जिले के हेसालो-पीरतांड़ इलाके में नक्सिलयों के साथ हुई में सीआरपीएफ की विशिष्ट कोबरा इकाई के कमांडो बी हरिजन को गोली लग गई. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक और जवान घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताते चलें कि बीते दिनों गुमला जिले में ने एक पुलिस अधिकारी को अगवा कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. उनके शव के पास से नक्सलवादियों के पर्चे भी मिले थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी थी.

झारखंड राज्य के 24 जिलों में से 18 जिले नक्सली हिंसा से प्रभावित हैं. बीते जनवरी में नक्सलियों ने पलामू में काला पहाड़ी गांव के पास पुलिस की गाड़ी को विस्फोट कर उड़ा दिया था. इस घटना में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि छह घायल हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »