कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई की NIA रिमांड बढ़ाई, अब गैंगस्टर राजू ठेठ मर्डर केस में भी होगी पूछताछ

10 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद NIA ने लॉरेंस को शनिवार को कोर्ट में पेश किया. इस दौरान NIA ने उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने सहमति देते हुए एनआईए को 4 दिन की और कस्टडी दे दी है.

Advertisement
लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कसता जा रहा है लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा कसता जा रहा है

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर मामले में दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की NIA रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी है. दरअसल, 10 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद NIA ने लॉरेंस को शनिवार को कोर्ट में पेश किया. इस दौरान NIA ने उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने सहमति देते हुए एनआईए को 4 दिन की और कस्टडी दे दी है. कोर्ट में NIA के हवाले से ये भी कहा गया कि राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या मामले में भी लॉरेंस से पूछताछ करनी है.

Advertisement

बता दें कि लॉरेंस के आतंकवाद से कनेक्शन के इनपुट मिलने के बाद उस पर UAPA के तहत मामला दर्ज कर NIA ने 23 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था. एजेंसी ने उसे पंजाब की बठिंडा जेल से गिरफ्तार किया था. इसके बाद कोर्ट ने बिश्नोई को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया था.

गोल्डी बरार भी अमेरिका से पकड़ा गया

मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को भी अमेरिका के कैलिफोर्निया से हिरासत में ले लिया जा चुका है. इंटरपोल ने कुछ समय पहले ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. गोल्डी बरार के खिलाफ भारत में 16 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. वह भारत से कनाडा भाग गया था. लेकिन कुछ समय पहले ही उसने कैलिफोर्निया को अपना नया ठिकाना बना लिया था. इस बीच शुक्रवार को वो पकड़ा गया और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था. मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया था. लॉरेंस को तिहाड़ जेल से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वहीं भारतीय जांच एजेसियों ने बरार को भी भारत लाने की कोशिश तेज की थी. 

बिश्नोई गैंग ने की गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या

शनिवा को राजस्थान के सीकर जिले के उद्योग नगर इलाके में गैंगस्टर राजू ठेठ के घर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें गैंगस्टर राजू की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक राजू ठेठ राजस्थान का बड़ा गैंगस्टर है. गैंगस्टर राजू ठेठ को लेकर कहा जा रहा है कि वह अपने घर पर पीजी हॉस्टल का संचालन करता था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »