फिरोजाबाद से इटावा पहुंचे, धर्म परिवर्तन कराने की आशंका में तीन गिरफ्तार

 फिरोजाबाद के कुछ लोगों ने इटावा के नगला रामसुंदर गांव में वाल्मीकि समाज के परिवार का धर्म परिवर्तन करा रहे थे. गांव के प्रधान के सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन गिरफ्तार धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन गिरफ्तार

aajtak.in

  • इटावा,
  • 28 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST
  • धर्म परिवर्तन कराने के लिए हो रही थी पूजा
  • गांव वालों की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा

इटावा में जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला आया है. आरोप है कि बलरई थाना में नगला रामसुंदर गांव में वाल्मीकि समाज के एक परिवार को फिरोजाबाद के कुछ लोग ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन करा रहे थे. गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सबूत जुटाकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रामसुंदर गांव के प्रधान अनुपम कुमार ने बताया कि गांव के अंदर वाल्मीकि बस्ती में फिरोजाबाद के कुछ लोग आए हुए थे. जो जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे. हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने आए लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

एसपी सिटी ने बताया कि थाना बलरई के नगला रामसुंदर गांव के प्रधान ने धर्मांतरण की सूचना दी थी. गांव के मनोज बाल्मीकि के घर फिरोजाबाद से कुछ लोग आए हैं और धर्म परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं. इस संबंध में पुलिस की तरफ से तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज की गई. तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिरोजाबाद से धर्म परिवर्तन कराने आए लोग भाग गए हैं. धर्म परिवर्तन में शामिल गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इनपुट- (अमित तीवारी)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »