दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी पर ठगी का केस दर्ज

आरोप के मुताबिक, फ्लैट के फ़र्ज़ी कागजात बनवाकर महिला के फ्लैट का ताला तोड़ा गया और उसमें एक अपने जानकार को रख दिया गया. आरोप में यह भी कहा गया है कि महिला का पूरा सामान भी चोरी कर लिया गया.

Advertisement
पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की फाइल फोटो (PTI) पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की फाइल फोटो (PTI)

चिराग गोठी / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

  • ठगी, जालसाज़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया
  • महिला को जान से मारने की धमकी और डेढ़ करोड़ रुपये मांगने का आरोप

दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन प्रभाकर, बेटे, सहयोगी संजीव गोयल और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इन सभी लोगों के खिलाफ ठगी, जालसाज़ी और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

Advertisement

मनोज प्रभाकर और अन्य लोगों पर लंदन में रहने वाली एक बुजुर्ग का फ्लैट कब्जाने और देने का आरोप लगाया गया है. महिला का नाम संध्या शर्मा पंडित है. रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वप्रिया विहार के एक अपार्टमेंट में महिला का दूसरी मंजिल में घर है. उसी अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर मनोज प्रभाकर भी रहते हैं.

आरोप के मुताबिक, फ्लैट के फ़र्ज़ी कागजात बनवाकर महिला के फ्लैट का ताला तोड़ा गया और उसमें एक अपने जानकार को रखा गया. आरोप में यह भी कहा गया है कि महिला का पूरा सामान भी कर लिया गया. दर्ज केस में कहा गया है कि महिला को जान से मारने की दी जा रही थी और डेढ़ करोड़ रुपये भी मांगे जा रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement