दिल्ली: धोखाधड़ी केस में कारोबारी संत लाल अग्रवाल गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मशहूर चावल कारोबारी संत लाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. नरेला थाना पुलिस ने उन्हें धोखाधड़ी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया. संत लाल अग्रवाल के खिलाफ दिल्ली के कई थानों में केस दर्ज हैं.

Advertisement
जगत ऐगरो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संत लाल अग्रवाल गिरफ्तार (फोटो-चिराग) जगत ऐगरो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संत लाल अग्रवाल गिरफ्तार (फोटो-चिराग)

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

दिल्ली पुलिस ने मशहूर चावल और होटल कारोबारी संत लाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. नरेला थाना पुलिस ने उन्हें धोखाधड़ी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया. संत लाल अग्रवाल के खिलाफ दिल्ली के कई थानों और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) में कई केस चल रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी कारोबारी संत लाल अग्रवाल को दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. कारोबारी अग्रवाल को उसके होटल से गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

डीसीपी गौरव शर्मा ने चावल और होटल कारोबारी संत लाल अग्रवाल की गिरफ्तारी की बात स्वीकार कर ली है. संत लाल रेडिसन ब्लू होटल के मालिक भी हैं.

दिल्ली पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी का यह मामला 2013 और 2015 के बीच है. पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों पीड़ित महिलाएं नरेला अनाज मंडी में कमीशन एजेंट का काम करती थीं.

महिलाओं ने आरोप लगाया कि संत लाल अग्रवाल ने उनसे दो करोड़ रुपये का चावल खरीदा और चालीस लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन उसके बाद से कोई रकम अदा नहीं की. इसके बाद महिलाओं ने खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जांच शुरू की और कारोबारी अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »