दिव्यांश केसः CBI जांच के आदेश, सिसोदिया बोले- निष्पक्ष जांच होगी

दिल्ली के रेयान इंटरनेशनस स्कूल में पहली कक्षा के छात्र दिव्यांश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आ गई. दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि रिपोर्ट की पड़ताल की जा रही है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

दिल्ली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पहली क्लास के छात्र दिव्यांश की मौत की सीबीआई जांच होगी. दिल्ली सरकार ने इसकी सिफारिश कर दी है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच हो पाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सिफारिश
दिव्यांश सोमवार को ही आई. दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि रिपोर्ट की पड़ताल की जा रही है. रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि बच्चे के साथ यौन शोषण जैसी घटना नहीं हुई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना और फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है. अब तक की जांच और रिपोर्ट पर गौर करने पर कई संदेह सामने आ रहे हैं, जिन पर लगातार जांच की जा रही है.

पुलिस का दावा- सही दिशा में जा रही है जांच

बीएस बस्सी ने कहा कि में तेजी बरती जा रही है. डीसीपी (साउथ) पूरे मामले को देख रहे हैं. जांच अब तक सही दिशा में जा रही है. उन्होंने कहा, 'हमने बच्चे के पिता को इस बात भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा और उन्हें सारी जानकारी दे दी जाएगी.'

बता दें कि दिव्यांश के पिता ने बच्चे के यौन शोषण का भी शक जाहिर किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »