मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, सीबीआई कर रही है जांच

सीबीआई ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजाब से 11 किशोरों को अमेरिका भेजने का प्रयास करने के लिए इसके पांच सदस्यों पर मामला दर्ज किया है.

Advertisement
सीबीआई ने की पंजाब में छह स्थानों पर छापेमारी सीबीआई ने की पंजाब में छह स्थानों पर छापेमारी

मुकेश कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

सीबीआई ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजाब से 11 किशोरों को अमेरिका भेजने का प्रयास करने के लिए इसके पांच सदस्यों पर मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने कहा कि मामला दर्ज करने के तुरंत बाद पंजाब में छह स्थानों पर छापेमारी की गई है.

सीबीआई ने कहा कि जिन पांच लोगों की पहचान हुई है, उनमें संदीप सिंह लुथरा, अमित ज्योत सिंह, रोहित गौबा, अंशिका मथारू और रचना डेविड शामिल हैं. इन्होंने कथित तौर पर षड्यंत्र किया और शैक्षणिक दौरे के नाम पर किशोरों के अमेरिका में मानव तस्करी का प्रयास किया.

Advertisement

आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने इन लड़कों के लिए गैर आव्रजन वीजा हासिल करने की खातिर अमेरिकी दूतावास को गलत और फर्जी दस्तावेज सौंपे. इन बच्चों को पंजाब के पठानकोट के एक स्कूल के छात्र के तौर पर दिखाया गया. बच्चों के साथ जाने वाले व्यक्ति डेविड को स्कूल का प्रिंसिपल बताया गया.

इसकी जांच में हुआ है कि आवेदन में जिक्र के मुताबिक उनमें से कोई भी स्कूल का नहीं था. प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी व्यक्ति दक्षिण पश्चिम दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं. उन्होंने किशोर लड़कों के परिवार से लाखों रुपये लिए थे. इस मामले की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »