सोनीपत में खेत से मिला बच्ची का शव, हत्या की आशंका

हरियाणा में सात वर्षीय मासूम बच्ची आयशा सिद्दकी का शव संदिग्ध हालत में खेत से बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.

Advertisement
खेत से बच्ची का शव बरामद खेत से बच्ची का शव बरामद

राम कृष्ण / तनसीम हैदर

  • सोनीपत,
  • 08 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

हरियाणा के सोनीपत के असावरपुर गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची आयशा सिद्दकी का शव उसके घर के सामने ज्वार के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई. मासूम खेलने के लिए घर से निकली थी और अचानक लापता हो गई थी. इसके तीन घंटे बाद उसका शव खेत से बरामद हुआ. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. मूलरूप से असम के गुवाहाटी का रहने वाला एक परिवार फिलहाल असावरपुर गांव के बाहर खेतों में बने कमरे में रह रहा था. बच्ची के परिजन कबाड़ी का काम करते हैं. गुरुवार दोपहर को आयशा सिद्दकी खेलने के लिए निकली थी.

जब वह काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. करीब तीन घंटे बाद बच्ची का में ज्वार के खेत में मिला. उसकी गर्दन के पास किसी के दांत के निशान बने थे. उसके घर के सामने ही ज्वार और बाजरा का खेत है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी. इस बात की भी जांच की जाएगी कि बच्ची के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ. घर से खेलने के लिए निकली बच्ची का शव ज्वार के खेत में मिला. फिलहाल मामले में तफ्तीश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »