बिहार: अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गार्ड गिरफ्तार

पटना के पीरबहोर थाना अंतर्गत पीएमसीएच अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में घटना को अंजाम दिया गया. घटना 8 जुलाई की रात 2 बजे की है.

Advertisement
नाबालिग से रेप का आरोपी हुआ गिरफ्तार नाबालिग से रेप का आरोपी हुआ गिरफ्तार

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 15 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

  • नाबालिग लड़की के साथ रेप का है मामला
  • आइसोलेशन वार्ड में घटना को दिया अंजाम

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने दोषी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की ओर से मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

पटना के पीरबहोर थाना अंतर्गत पीएमसीएच अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में घटना को अंजाम दिया गया. घटना 8 जुलाई की रात 2 बजे की है. जब गार्ड महेश प्रसाद ने आइसोलेशन वार्ड के बाथरूम में ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

बता दें कि उसी दिन पटना के चाइल्ड होम से पीड़ित लड़की को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) लाया गया था. इस पूरी घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की और दोषी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई को पीड़ित लड़की पटना के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली थी. जिसके बाद उसे चाइल्ड केयर होम में भेज दिया गया था. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़ित लड़की का मेडिकल भी करवाया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement