गुड़गांवः एडिशनल SHO ने थाने में की खुदकुशी, सीने में मारी गोली

गुड़गांव के सदर थाने में तैनात एडिशनल एसएचओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एएसएचओ ने थाने के रेस्ट रूम में ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सीने में गोली मार ली. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Advertisement
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है

अनुज मिश्रा

  • गुड़गांव,
  • 04 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

गुड़गांव के सदर थाने में तैनात एडिशनल एसएचओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एएसएचओ ने थाने के रेस्ट रूम में ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सीने में गोली मार ली. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच जारी है.

मृतक एडिशनल एसएचओ का नाम कुलदीप कुमार था और वह नारनौल के रहने वाले थे. शनिवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे थाने में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेस्ट रूम से गोली चलने की आवाज आई. थाने में मौजूद सिपाही और अधिकारी फौरन रेस्ट रूम की ओर भागे. रेस्ट रूम में एएसएचओ कुलदीप कुमार गिरे पड़े थे. कुलदीप ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सीने में गोली मार ली थी.

Advertisement

कुलदीप को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सदर थाने के एचएचओ विजय कुमार छुट्टी पर थे, जिसकी वजह से कुलदीप कुमार को एसएचओ का चार्ज सौंपा गया था. थाने में मौजूद सहकर्मियों ने इस बारे में कहा, शनिवार को जब कुलदीप थाने पहुंचे थे तो वह हंसी-मजाक के मूड में नजर आ रहे थे.

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर खुशमिजाज रहने वाले कुलदीप ने जैसा कदम क्यों उठाया. बताते चलें कि एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद कुलदीप ने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी. 2008 में बतौर सब-इंस्पेक्टर अपनी शुरूआत करने वाले कुलदीप का 5 महीने पहले ही प्रमोशन हुआ था, जिसके बाद कुलदीप को इंस्पेक्टर बना दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement