तेलंगाना: टिक टॉक वीडियो बनाते समय 24 साल का युवक झील में डूबा, मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का रहने वाला नरसिम्हुलु मंगलवार को अपने भाई प्रशांत के घर कुतबुल्लापुर ब्लॉक के दुलापल्ली गांव पहुंचा था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 12 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

मोबाइल ऐप टिक टॉक ने एक और युवक की जान ले ली है. हैदराबाद में 24 साल का एक युवक झील में डूब गया. वह यहां पर टिक टॉक के लिए एक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम को हुई.

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का रहने वाला नरसिम्हुलु मंगलवार को अपने भाई प्रशांत के घर कुतबुल्लापुर ब्लॉक के दुलापल्ली गांव पहुंचा था. दोनों पास की एक झील में अपने मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए पहुंचे. जिसे वह बाद में टिकटॉक पर अपलोड करना चाहते थे.

Advertisement

दोनों झील के अंदर पहुंचे और उन्होंने झील के अंदर डांस करते हुए सेल्फी लेनी शुरू कर दी. बाद में प्रशांत झील के किनारे आ गया और नरसिम्हुलु की झील में डांस करते हुए वीडियो बनाने लगा.

पेट बशीराबाद पुलिस इंस्पेक्टर एम महेश ने कहा कि नरसिम्हुलु पानी में थोड़ी और गहराई में चला गया लेकिन उसने पानी के अंदर खाई को नहीं देखा. वह खाई में गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था. 

कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस तैराकों के साथ मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण वह झील में नहीं उतर पाए. बुधवार सुबह उन्होंने शव को झील से बाहर निकाला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »