पति की लोकेशन पूछकर प्रेमी को बताई, वहां पहुंचकर प्रेमी ने मांगी लिफ्ट, रास्ते में मारी गोली

पलवल में एक डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने तुरंत ही मामले में जांच शुरू कर थी. कुछ ही घंटे के बाद हत्या के जिम्मेदारों को गिरफ्तार भी कर लिया गया. इसके बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा. डिलीवरी बॉय की हत्या उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी, मृतक डिलीवरी बॉय. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी, मृतक डिलीवरी बॉय.

सचिन गौड़

  • पलवल,
  • 12 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

हरियाणा के पलवल में एक डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या की गई थी. घटना के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची गई थी. पुलिस ने तुरंत ही मामले में जांच शुरू कर थी. नतीजतन कुछ ही घंटे के बाद हत्या के जिम्मेदारों को गिरफ्तार भी कर लिया गया.

मगर, इसके बाद जो कहानी सामने आई, वह चौंकाने वाली और फिल्मी थी. पुलिस ने बताया कि डिलीवरी बॉय की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी से कराई थी. दरअसल, पति उन दोनों के इश्क में रोड़ा बन रहा था. इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया. 

Advertisement

मृतक के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत 

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता रामदास गौतम ने थाने में बेटे की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह मथुरा के रहने वाले हैं. वह सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं. पहले उसकी पोस्टिंग अलीगढ़ जिले के खैर गांव में थी. इसके बाद उसका तबादला पलवल हो गया था. 

तभी से वह अपने बच्चों के साथ पलवल के कानूनगो मोहल्ले में रह रहे हैं. उसकी तीन लड़के और एक लड़की है. सभी शादीशुदा हैं. उसका सबसे छोटा बेटा संजय गौतम उर्फ गुड्डू एक कंपनी में डिलीवरी बॉय था. वह मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से काम पर निकला था. 

मंगलवार रात करीब 10 बजे हमें जानकारी मिली कि बेटा संजय पलवल के हुड्डा सेक्टर 12 में मृत पड़ा हुआ है. उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है. पीड़िता पिता की शिकायत के बाद पुलिस टीम तुरंत ही मामले की जांच में जुट गई.

Advertisement

पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा मामला

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया था. पुलिस की जांच में सामने आया कि संजय फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय था. संजय की पत्नी के अलावा परिवार के लोगों और उसके साथियों के से भी पूछताछ की गई थी.

उसकी पत्नी के बातों पर शक हुआ, तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की. पत्नी पारुल पुलिस के सामने ज्यादा देर सच नहीं छुपा सकी. उसने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाले गोपाल से अवैध संबंध हैं. पति इश्क में बाधा बन रहा था, इसलिए हम दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया. 

पत्नी ने फोन करके बताई लोकेशन, लिफ्ट के बहाने प्रेमी ने मारी गोली

आरोपी पत्नी पारुल ने बताया कि मैंने पति को कॉल करके उनकी लोकेशन पूछी. इसके बाद गोपाल को पति के बारे जानकारी दी. जब रात के वक्त संजय काम से फ्री होकर घर की तरफ आ रहा था, तो गोपाल ने उसे रास्ते में रोककर लिफ्ट मांगी. 

गोपाल ने संजय से कहा कि जिमखाना क्लब तक उसे लिफ्ट दे दे. जैसे ही जिमखाना क्लब के सामने दोनों पहुंचे, तो गोपाल ने संजय की गोली मारकर हत्या कर दी. पारुल के बताने के बाद पुलिस ने गोपाल को भी गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

गोपाल से पूछताछ करने पर उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि संजय और पारुल के दो बच्चे हैं. वहीं, गोपाल अविवाहित है. 

यह है पुलिस का कहना

सिटी थाना एसएचओ रेनू शेखावत ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है. आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »