यूपीः मुखबिर ने नहीं देखा होता वो मंजर, तो अभी ना पकड़े जाते उन्नाव कांड के आरोपी

उन्नाव कांड का खुलासा करते हुए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है. जिसमें मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू शामिल है. वारदात के वक्त उसके साथ उसका नाबालिग दोस्त भी मौके पर मौजूद था.

Advertisement
उन्नाव कांड का आरोपी मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया उन्नाव कांड का आरोपी मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया

aajtak.in

  • उन्नाव,
  • 19 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST
  • वारदात के बाद खेत से भाग निकले थे आरोपी
  • केवल एक लड़की को मारना चाहता था विनय
  • पानी में मिलाकर लाया था कीटनाशक

यूपी सरकार के लिए परेशानी का सबब बने उन्नाव कांड का खुलासा हो गया है. इसके बाद उन्नाव पुलिस ने राहत की सांस ज़रूर ली होगी. इस कांड से पर्दा उठाने में पुलिस को कामयाबी ना मिलती, अगर एक मुखबिर ने दोनों आरोपियों को मौका-ए-वारदात से भागते हुए नहीं देखा होता. पुलिस के मुताबिक उस मुखबिर ने आरोपियों को भागते हुए देखा था. बस यही बात पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुई.

Advertisement

उन्नाव कांड का खुलासा करते हुए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है. जिसमें मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू शामिल है. वारदात के वक्त उसके साथ उसका नाबालिग दोस्त भी मौके पर मौजूद था. जब ये दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद खेत से भाग कर रिहाइशी इलाके की तरफ जा रहे थे, तभी पुलिस के एक मुखबिर की नजर इन दोनों पर पड़ गई थी.

जब पुलिस इस केस की जांच के दौरान तीन थ्योरी को आधार बनाकर जांच कर रही थी, तो उसमें एक थ्योरी प्रेम प्रसंग की भी थी. और जब इस मामले का खुलासा हुआ तो वही थ्योरी सच साबित हो गई. आईजी ने बताया कि आरोपी विनय और पीड़ित लड़कियों का खेत गांव में साथ-साथ है. वहीं अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही लड़की और आरोपी विनय एक दूसरे से मिले. फिर दोस्ती हो गई. और इसके बाद विनय लड़की से प्यार करने लगा. 

Advertisement

इस दौरान विनय ने लड़की से अपने दिल की बात कही. लेकिन लड़की ने उसे ठुकरा दिया. लखनऊ रेंज की आईजी लक्षमी सिंह ने बताया कि विनय ने लड़की से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा, लेकिन लड़की ने देने से मना कर दिया. विनय इस बात से काफी नाराज था. वारदात के दिन वो पानी में कीटनाशक मिलाकर खेत पर पहुंचा और जब लड़की से मिला तो वो पानी उसे पिला दिया. विनय के मुताबिक वो सिर्फ उसी लड़की को मारना चाहता था, जिसे वो प्यार करता है.

आरोपी विनय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो जिस लड़की से प्यार करता है, वो अस्पताल में भर्ती है. उसने ये भी बताया कि वारदात के दिन जब वो उस लड़की से खेत में बात कर रहा था. तो उसने दूसरी दोनों लड़कियों से नमकीन भी मंगाई थी. विनय ने एक ही लड़की को कीटनाशक वाला पानी पीने के लिए दिया था. लेकिन उसी बोतल से दूसरी लड़कियों ने भी पानी पी लिया था. थोड़ी देर के बाद उन तीनों के मुंह से झाग निकलने लगा और वे बेहोश हो गईं. 

इसके बाद विनय और उसके नाबालिग ने उन तीनों को उठाकर उन्हीं के खेत में डाल दिया और मौके से फरार हो गए. जब वे दोनों भागकर वहां से जा रहे थे. तो बीच रास्ते में कहीं पुलिस के एक मुखबिर ने उन्हें भागते हुए देख लिया था. उसी मुखबिर की बदौलत पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा कर दिया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »