'पहले किया बच्चे का मर्डर फिर मांगी फिरौती', प्रयागराज किडनैपिंग केस में पुलिस का बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि शुभ की हत्या पहले ही कर दी गई थी. फिरौती का कॉल बाद में किया गया. 15 लाख रुपए की डिमांड की गई थी. फोन की लोकेशन से पुलिस हत्यारों तक पहुंची. दो आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया, जिन्हें शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
मृतक शुभ की फाइल फोटो, पुलिस की फायरिंग में घायल हुए आरोपी. मृतक शुभ की फाइल फोटो, पुलिस की फायरिंग में घायल हुए आरोपी.

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 24 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिरौती नहीं मिलने पर किडनैप किए गए 15 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी. फिरौती में बदमाशों ने 15 लाख रुपए की मांग की थी. बच्चे का शव चित्रकूट के जंगलों में मिला. पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर भागने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों का शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की चलाई गोली से बदमाश घायल हुए हैं. 

Advertisement

दरअसल, शनिवार शाम कारोबारी पुष्पराज केसरवानी के 15 वर्षीय बेटे शुभ का अपहरण किया गया था. पीड़ित पिता की शिकायत पर शंकरगढ़ थाने में शुभ के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. बच्चे की तलाश में प्रयागराज पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं. घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस ने पड़ताल की थी.

खरगोश दिखाने के बहाने शुभ को ले गए साथ

पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली कि पुष्पराज के दो ट्रक भी चलते हैं, जिसमें एक ट्रक का ड्राइवर लोकनाथ है. लोकनाथ का भाई सुखदेव का भी पुष्पराज के घर आना जाना था. सुखदेव अपने भतीजे गणेश और संजय के साथ पुष्पराज के घर शनिवार शाम पहुंचा था. पुष्पराज के बेटे शुभ को जंगल में खरगोश दिखाने के बहाने बाइक पर बिठकर साथ ले गए थे. 

शंकरगढ़ थाना पुलिस कर रही थी जांच.

चित्रकूट के जंगल से मिला शुभ का शव

Advertisement

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक अपहरणकर्ताओं की ओर से सिर्फ एक बार फोन कर फिरौती मांगी गई थी. दोबारा कॉल नहीं किया गया. अपहरणकर्ताओं के फोन सर्विलांस पर रखकर जांच की गई. पुलिस को एक आरोपी गणेश की लोकेशन चित्रकूट के बरगढ़ के जंगलों में मिली. उसे गिरफ्तार किया गया, निशानदेही पर बरगढ़ के जंगल में शुभ का शव बरामद हुआ.

आरोपियों ने चलाई पुलिस पर गोली

गणेश ने ही इस बात की सूचना दी कि मुख्य अभियुक्त सुखदेव और संजय शंकरगढ़ में सूनसान स्थान पर छिपे हुए हैं. पुलिस की टीम ने दोनों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग दी. जवाबी कार्रवाई में अपहरणकर्ता सुखदेव और संजय वर्मा घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस ने बताया कि सुखदेव जनपद चित्रकूट का रहने वाला है, जबकि संजय वर्मा मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मुठभेड़ में शंकरगढ़ थाने में तैनात सिपाही सागर देवरिया भी घायल हुआ है. उसका भी इलाज कराया जा रहा है. 

चित्रकूट के जंगल से मिला शुभ का शव

पहले की हत्या, फिरौती बाद में मांगी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों ने जंगल में पहले शुभ की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी. 15 रुपए की फिरौती का कॉल बाद में किया था. हत्या क्यों की गई फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

Advertisement

अखिलेश यादव ने जताया घटना पर दुख, यूपी सरकार पर साधा निशाना

प्रयागराज केस पर अखिलेश यादव ने ट्विट कर बच्चे की हत्या पर दुख जताया है. अखिलेश से यूपी सरकार पर निशाना भी साधा है. अखिलेश ने ट्विट किया है ''इलाहाबाद में एक व्यापारी के बेटे के अपहरण और हत्या का समाचार बेहद दुखद है. नाम बदलने की बजाय भाजपा सरकार को अपराध के प्रति अपनी प्रश्रयकारी नीति बदलनी चाहिए. भाजपा के झूठे दावे किसी की ज़िंदगी नहीं लौटा सकते हैं.''

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »