फरीदाबाद: इंश्योरेंस और सरकारी स्कीमों के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भांडाफोड़, ऐंठ चुके हैं करोड़ों रुपये

पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्होंने एडियोल इन्वेस्टमेंट के नाम पर आगरा, उत्तर प्रदेश में एक टेलीकॉलर कंपनी खोली हुई है. जिसमें काफी संख्या में नौजवान व्यक्तियों को प्रलोभन का लालच देकर बतौर टेलीकॉलर नियुक्त किया हुआ था.

Advertisement
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (फोटो-आजतक) पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (फोटो-आजतक)

तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 04 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST
  • आरोपियों ने खोल रखी थी टेलीकॉलर कंपनी
  • कई शहरों में गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मारा था छापा
  • इस मामले में पहले से एक शख्स गिरफ्तार

हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो लोगों को फोन कर एलआईसी कम्पनी के इंश्योरेंस और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करता था. यह गिरोह अब तक लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है. पुलिस ने इस गैंग के  2 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान रंजन कुमार, निवासी सेक्टर-63 नोएडा, व देवेश, निवासी छपरोला, नोएडा के रूप में हुई है.

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्होंने एडियोल इन्वेस्टमेंट के नाम पर आगरा, उत्तर प्रदेश में एक टेलीकॉलर कंपनी खोली हुई है. जिसमें काफी संख्या में नौजवान व्यक्तियों को प्रलोभन का लालच देकर बतौर टेलीकॉलर नियुक्त किया हुआ था. रंजन कुमार भी बतौर टेलीकॉलर इस कंपनी में काम करता था. यह लोग टेलीफोन पर अपनी पहचान बदलकर लोगों को एलआईसी इंश्योरेंस और सरकारी स्कीमों के बारे में झांसा देकर फंसाते थे. रंजन ने बताया कि वे व्यक्तियों द्वारा फर्जी खातों में रकम जमा करवाकर पैसे हड़प लेते थे.

आर्थिक अपराध शाखा ने बताया कि आरोपी देवेश को नोएडा सेक्टर-63 से दिनांक 29 जनवरी को व आरोपी रंजन को आगरा, उत्तर प्रदेश से दिनांक 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि दिनांक 11 जनवरी 2018 को थाना मुजेसर में शिकायतकर्ता राजन निवासी सेक्टर-9, फरीदाबाद ने पुलिस को बताया था कि किसी ने फोन कर इंश्योरेंस के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की है और विभिन्न अकाउंट में काफी पैसा डलवा लिया है. जिस पर आरोपियों के खिलाफ मामला थाना मुजेसर में 11 जनवरी 2018 को मुकदमा नंबर 26 दर्ज किया गया था.

Advertisement

मामले की जांच कर रहे अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, कई जगह छापा मारा गया था. फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. आरोपी देवेश को 5 दिन तथा रंजन को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी गौरव चौहान, निवासी मोदी नगर, गाजियाबाद को दिनांक 30.09.2019 को गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी गौरव से 20,00,000 रुपये बरामद किये जा चुके हैं.

देखें- आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »