राज बनकर मिला था मेहुल चोकसी, गिफ्ट किए थे नकली डायमंड-ब्रेसलेट...बारबरा ने किए बड़े खुलासे

पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में आरोपी मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका में है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस पूरे विवाद के बीच एक महिला का जिक्र बार-बार हो रहा है. उसी महिला ने अब अपना पक्ष सभी के सामने रखा है.

Advertisement
बारबरा ने मेहुल के बारे में किए कई खुलासेे बारबरा ने मेहुल के बारे में किए कई खुलासेे

अंकित कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2021,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST
  • PNB स्कैम में आरोपी मेहुल चोकसी डोमिनिका में बंद
  • मेहुल चोकसी की दोस्त बारबरा ने किए कई खुलासे
  • राज नाम बताकर की थी मेहुल चोकसी ने दोस्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम मामले में आरोपी मेहुल चोकसी अभी कैरिबियाई देश डोमिनिका की पुलिस की गिरफ्त में है. मई के आखिरी हफ्ते में एंटीगुआ से फरार हुआ मेहुल चोकसी डोमिनिका में मिला. उसे भारत लाने की कोशिशें भी हो रही हैं, लेकिन इस सबके बीच एक महिला का जिक्र लगातार हो रहा है, जिसका नाम बारबरा जराबिका है.

बारबरा जराबिका को मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, पहले मेहुल चोकसी की ओर से उसपर आरोप लगाए गए हैं. लेकिन अब बारबरा ने अपना पक्ष सबके सामने रखा है. इंडिया टुडे से खास बात करते हुए बारबरा ने मेहुल चोकसी के बारे में कई खुलासे किए. 

बारबरा जराबिका ने बताया कि वह मेहुल चोकसी की दोस्त थीं, मेहुल ने बारबरा को खुद का नाम ‘राज’ बताया था. बारबरा के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने पिछले साल अपनी विजिट के दौरान उनसे बात की थी. उसने दोस्ती बढ़ानी शुरू की और फ्लर्ट किया. बाद में उसने उन्हें डायमंड और ब्रेसलेट गिफ्ट में दिए, लेकिन वो भी नकली निकले. 

Advertisement

क्लिक करें: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, क्या इसी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी?

मेहुल चोकसी द्वारा लगाए गए किडनैपिंग के आरोपों को लेकर बारबरा ने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. उनका नाम मेहुल चोकसी के वकीलों और परिवार के लोगों ने शामिल किया है. जब से ये विवाद हुआ है, तब से वो और उनका परिवार तनाव में हैं.

बारबरा की ओर से एक व्हाट्सएप चैट भी जारी की गई है, जिसमें मेहुल चोकसी का नंबर Raj New के नाम से सेव किया गया है. चैट में मेहुल की ओर से बारबरा को मनाने की कोशिश हो रही है. 

मेहुल चोकसी ने बारबरा के बारे में क्या बताया था?
बता दें कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह जमानत की अर्जी दायर कर चुका है. लेकिन उसने खुद को निर्दोष बताया है. मेहुल चोकसी की ओर से दावा किया गया कि बारबरा उसके पड़ोस में रहती थी, दोनों ही साथ में वॉक के लिए जाते थे.  

Advertisement



23 मई को लेकर मेहुल चोकसी की ओर से बताया गया कि बारबरा ने उसे पिक करने के लिए कहा, वो उसके घर पहुंचा तो 8-10 लोग वहां पर आ गए. उन लोगों ने मेहुल चोकसी के साथ मारपीट की, इस दौरान बारबरा ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. जो लोग वहां पहुंचे उन्होंने खुद को एंटीगुआ पुलिस का सदस्य बताया और उसे लेकर चले गए. 

जमानत के लिए होनी है सुनवाई
पंजाब नेशनल बैंक को 13,500 करोड़ का चूना लगाकर फरार हुए मेहुल चोकसी की जमानत पर मंगलवार को सुनवाई होनी है. डोमिनिका की अदालत में ये अर्जी लगाई गई है, मेहुल चोकसी ने खुद को निर्दोष कहा है और एंटीगुआ का नागरिक बताया है. भारत की ओर से भी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन अभी इसमें सफलता मिलती नहीं दिख रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »