Child Pornography केस में छापेमारी करने गई थी CBI टीम, ओडिशा में भीड़ ने की मारपीट

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी केस में सीबीआई ने मंगलवार को यूपी, ओडिशा समेत 14 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ओडिशा में सीबीआई टीम पर हमला भी किया गया.

Advertisement
ओडिशा के ढेंकानाल में सीबीआई टीम के साथ मारपीट (फोटो- एएनआई) ओडिशा के ढेंकानाल में सीबीआई टीम के साथ मारपीट (फोटो- एएनआई)

मोहम्मद सूफ़ियान

  • भुवनेश्वर,
  • 17 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST
  • सीबीआई ने 14 राज्यों में छापेमारी की
  • ओडिशा में छापेमारी के दौरान टीम पर हमला
  • स्थानीय लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने बचाया

ओडिशा के ढेंकानाल में सीबीआई टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा है कि सीबीआई टीम ऑनलाइन बाल शोषण के मामले (Child Pornography) में छापेमारी करने गई थी. इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने टीम के साथ मारपीट की. स्थानीय पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों का रेस्क्यू किया. 

दरअसल, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी केस में सीबीआई ने मंगलवार को यूपी, ओडिशा समेत 14 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में उत्तर प्रदेश के जालौन, मऊ जैसे छोटे जिले से लेकर नोएडा और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर और राजस्थान के नागौर जयपुर अजमेर से लेकर तमिलनाडु के कोयंबटूर वैसे शहर भी शामिल हैं.

Advertisement

पूछताछ के बाद भड़के लोग
सीबीआई की टीम ओडिशा के ढेंकनाल में ऑनलाइन बाल शोषण के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी. टीम ने करीब सुबह 7 बजे ढेंकनाल में सुरेंद्र नायक के घर छापा मारा. सीबीआई की टीम दोपहर तक पूछताछ करती रही. इसी दौरान किसी बात को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए. इसके बाद उन्होंने टीम पर हमला कर दिया. 

 


बताया जा रहा है कि लकड़ी के तख्तों के साथ महिलाओं ने भी सीबीआई अधिकारियों का घेराव किया. इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई. भीड़ ने कथित तौर पर सीबीआई अधिकारियों पर हमला करने से पहले उन्हें नायक के घर से बाहर खींच लिया. इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई. बाद में पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को बचाया. 

Advertisement

इन जगहों पर मारे गए छापे
सीबीआई ने 14 नवंबर को ऑनलाइन बाल शोषण के मामले में 83 आरोपियों के खिलाफ 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए . इसी मामले में मंगलवार को सीबीआई ने 14 राज्यों के 77 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इनमे दिल्ली में 19 यूपी में 11, आंध्र प्रदेश के 2, गुजरात के 3, पंजाब के 4, बिहार के 2, हरियाणा के 4, उड़ीसा के 3, तमिलनाडु के 5, राजस्थान के 4, महाराष्ट्र के 3, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के 1-1 जिलों सहित 77 जगहों पर छापेमारी की गई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »