Delhi Death Mystery: घर में मिली बुजुर्ग मां और बेटे की लाश, मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी मौत की गुत्थी

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला संतोष की लाश बिस्तर पर थी, जबकि उनका 42 वर्षीय बेटा किशन कुमार फर्श पर पड़ा था. जब मेड वहां पहुंची तो उसने घर का मंजर देखकर पड़ोसियों को बुलाया. फिर उन्हीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

Advertisement
पुलिस ने मां-बेटे की लाश घर से बरामद की है पुलिस ने मां-बेटे की लाश घर से बरामद की है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2024,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

Delhi Death Mystery: राजधानी दिल्ली में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई. उन दोनों की लाशें पुलिस ने उनके घर से बरामद की हैं. उनकी मौत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उनके घर में काम करने वाली मेड शाम को वहां पहुंची. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 72 वर्षीय महिला संतोष और उनका 42 साल का बेटा रहस्यमयी परिस्थितियों में अपने घर के अंदर मृत पाए गए. उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को उनके घर आई एक घरेलू सहायिका ने दोनों को बेहोशी की हालत में पाया. 

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला संतोष की लाश बिस्तर पर थी, जबकि उनका 42 वर्षीय बेटा किशन कुमार फर्श पर पड़ा था. जब मेड वहां पहुंची तो उसने घर का मंजर देखकर पड़ोसियों को बुलाया. फिर उन्हीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा शक है कि नौकरानी के उन्हें देखे जाने से बहुत पहले ही वे दोनों मर चुके थे. उन्होंने कहा कि अब उन दोनों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा. दोनों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई हैं.

पुलिस अफसर का कहना है कि अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है. अधिकारी ने बताया कि किशन कुमार शराब पीने का आदी था और मौके से शराब की एक बोतल बरामद की गई है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद महिला की बेटी को सौंप दिया गया है, जो दिल्ली के निहाल विहार में रहती है.

पुलिस के मुताबिक, मृतका संतोष का एक और बेटा है, जो जापान में रहता है. उसे इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. महिला की ग्राउंड फ्लोर पर दो दुकानें थीं, जिन्हें उसने किराए पर दे रखा था. पुलिस ने बताया कि संतोष का बेटा किशन कुमार बेरोजगार था. अब पुलिस इस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »