Sameer Khan Drug case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो Narcotics Control Bureau (NCB) ने एनडीपीएस कोर्ट (NDPS court) में समीर खान ड्रग केस में एप्लीकेशन दायर की है. समीर खान नवाब मलिक के दामाद हैं. अपनी एप्लीकेशन में एनसीबी ने समीर खान के वॉइस सैंपल लेने की मांग की है. दरअसल, एनसीबी ने समीर खान और करन सजनानी (Karan Sajnani) को इस साल की शुरुआत में जनवरी में गिरफ्तार किया था.
करन सजनानी ब्रिटिश नागरिक है. एनसीबी के अनुसार, दोनों के पास से CBD और गांजा (Marijuana) बड़ी मात्रा में बरामद हुआ था. हालांकि उनके पास से जो 18 सैंपल मिले थे, उनमें से 11 सैंपल फोरेंसिक जांच में नेगेटिव आए थे. एनसीबी ने अपनी जांच के दौरान कई वॉइस सैंपली की तब जांच की थी. समीर खान और करन सजनानी के वॉइस चैट की भी एनसीबी ने जांच की थी.
ये भी पढ़ें -
एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि इस चैट में ड्रग लेने को लेकर बातचीत हुई थी. वहीं इन वॉइस सैंपल की फोरेंसिक टीम ने जांच की थी. अब आगे की जांच के लिए इन वॉइस सैंपल की जांच करने और जरूरी है ताकि इस मामले में ये पता चले कि ये इन दोनों (समीर और करन) की ही आवाज है. हालांकि, इस केस में एनसीबी अपनी चार्जशीट दायर कर चुकी है, दोनों ही इस समय इस केस में जमानत पर बाहर हैं. ऐसे में एनसीबी ने अब इन दोनों के वॉइस सैंपल की जांच के लिए एप्लीकेशन दायर की है.ऐसे में एक बार जांच एजेंसी इस केस को दोबारा खोलना चाह रही है.
दरअसल, नवाब मलिक के दामाद समीर खान को एनसीबी ने 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने गिरफ्तारी के बाद ये दावा किया था कि कि समीर ने 194.6 किलोग्राम गांजा की खरीद, बिक्री की साजिश रची थी. जिसमें समीर खान समेत 5 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था.
दिव्येश सिंह