1993 मुंबई धमाकों की आज बरसी, सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोगों की हुई थी मौत, 800 जख्मी

साल 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों से पूरा देश दहल उठा था. 12 मार्च 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे.

Advertisement
12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए थे 12 बम धमाके (फाइल फोटो) 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए थे 12 बम धमाके (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

  • मुंबई बम धमाकों में गई थी 257 लोगों की जान
  • मुंबई में 12 जगहों पर हुए थे बम धमाके

12 मार्च की तारीख भारतीय इतिहास में एक बुरी याद के तौर पर दर्ज है. आज से 27 साल पहले मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से पूरा देश दहल उठा था. इस बम धमाकों में कई लोगों की मौत हुई थी.

साल 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों से पूरा देश दहल उठा था. 12 मार्च 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे. बम धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 800 लोग घायल हुए थे. जानकारी के मुताबिक धमाकों में 27 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था. साल 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई थी. इसी मामले में याकूब मेमन को 2015 में फांसी हुई थी. मुंबई बम धमाकों के मामले में विशेष टाडा अदालत ने गैंगस्टर अबू सलेम को भी दोषी ठहराया था. सलेम ने माना था कि उसने संजय दत्त को हथियार दिए थे.

यह भी पढ़ें:

मुंबई ब्लास्ट से जुड़े एक अन्य मामले में ही फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी दोषी पाए गए थे. संजय दत्त अवैध हथियार रखने के दोषी पाए गए थे और उन्हें टाडा कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी. वहीं ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम साल 1995 से फरार है.

कहां-कहां हुए थे धमाके?

बांबे स्टॉक एक्सचेंज, कलबा देवी, शिवसेना भवन के पास पेट्रोल पंप पर, एयर इंडिया बिल्डिंग, फिशमैन कॉलोनी, वर्ली बाजार, झावेरी बाजार, होटल सी रॉक, प्लाजा सिनेमा दादर, होटल जुहू सेंटर, शहर एयरपोर्ट और होटल एयरपोर्ट सेंटूर इन 12 जगहों पर धमाके हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »