चंचल त्रिपाठी ने कसाई को 10 हजार देकर मंदिर में रखवाया था मांस, दंगा भड़काकर SHO को हटवाने की रची थी साजिश

UP News: कन्नौज में हुए सांप्रदायिक उपद्रव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस का दावा है कि एक स्थानीय युवक चंचल त्रिपाठी ने तालग्राम थाना अध्यक्ष हरि श्याम सिंह से अनबन के चलते उन्हें हटाने के लिए यह साजिश रची थी. आरोपी ने एक पेशेवर कसाई को 10 हजार रुपए का लालच देकर मंदिर में मांस रखवाया था, ताकि सांप्रदायिक दंगा भड़के और थानाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई हो जाए.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी. (फोटो:Aajtak) पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी. (फोटो:Aajtak)

नीरज श्रीवास्तव

  • कन्नौज,
  • 14 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले स्थित एक मंदिर में मांस फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंचल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मानें तो थानाध्यक्ष (SHO) को हटवाने के लिए आरोपी ने मंदिर में मांस रखवाकर सांप्रदायिक उपद्रव की साजिश रची थी. इसके लिए एक कसाई को 10 हजार रुपए का लालच दिया गया था. 

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक, मुख्य आरोपी चंचल त्रिपाठी की तत्कालीन थानाध्यक्ष हरी श्याम सिंह से कुछ अन-बन थी, जिस कारण वह थानाध्यक्ष को हटवाना चाहता था. इसके लिए उसने सांप्रदायिक उपद्रव कराने की साजिश रची और एक पेशेवर कसाई को 10 हजार रुपये का लालच देकर शिव मंदिर में प्रतिबंधित पशु का मांस रखवा दिया था.

Advertisement

बता दें कि कन्नौज जिले के तालग्राम थाना इलाके के गांव रसूलाबाद में बने एक मंदिर में 16 जुलाई की सुबह कुछ अराजक तत्वों ने गाय की बछिया का कटा हुआ सिर हवन कुंड के पास फेंक दिया था. मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने के विरोध में घटनास्थल के कुछ दूरी पर स्थित मांस की तीन दुकानों में आग लगा दी गई थी. जब तक जिला प्रशासन हालात पर काबू पाता, तब तक माहौल बिगड़ गया था. इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया था. पुलिस इस घटना में पहले ही 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं.

विवाद के बाद लोगों संग बैठक करते नए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी कुंवर अनुपम सिंह. (फाइल फोटो)

पुलिस ने बताया कि कसाई मंसूर कसाई की गिरफ्तारी के बाद पूरा घटनाक्रम सामने आया. दरअसल, कसाई ने पुलिस को बताया कि रनवा गांव निवासी चंचल त्रिपाठी की तालग्राम के थाना प्रभारी हरी श्याम सिंह से अनबन थी. वह चाहता था कि थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, इसलिए उसने मंदिर में मांस के टुकड़े रखवाकर बवाल कराने की साजिश रची थी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन छुरी, एक गड़ासा, एक कुल्हाड़ी बरामद की है.  

Advertisement

गौरतलब है कि इस घटना पर यूपी सरकार  ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी राजेश श्रीवास्तव समेत तालग्राम थाना प्रभारी हरी श्याम सिंह का तबादला कर दिया था. शासन ने कन्नौज का नया डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला को बनाया है, जो पहले चित्रकूट के जिलाधिकारी थे. वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अफसर कुंवर अनुपम सिंह  को कन्नौज का नया एसपी बनाया.

इसके अलावा, तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह को निलंबित कर जीतेंद्र सिंह को नया प्रभारी बनाया गया था.  साथ ही थाने के दो उपनिरीक्षक विनय कुमार और राम प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया था.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »