पुलिस से बोला पति- 'पत्नी को थी नशे की लत, कई मर्दों से थे अवैध संबंध', इसलिए काट डाला

सीतापुर में महिला की सिर कटी लाश कई टुकड़ों में मिली थी. पुलिस ने केस सुलझा लिया है. ज्योत्सना नाम की महिला की हत्या उसके पति पंकज ने ही की थी. उसने बताया ज्योत्सना को नशे की लत थी. गांव के कई लोगों से उसके शारीरिक संबंध भी थे. इसलिए मैंने दोस्तों की मदद से उसे मार डाला.

Advertisement
दोस्त के साथ मिलकर पंकज ने की थी पत्नी की हत्या. दोस्त के साथ मिलकर पंकज ने की थी पत्नी की हत्या.

अरविंद मोहन मिश्रा

  • सीतापुर,
  • 22 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

यूपी के सीतापुर में बोरे में बंद महिला सिर कटी लाश के टुकड़े मिले थे. पुलिस ने अब महिला के हत्यारों को गिरफ्तार किया लिया है. पुलिस ने बताया महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी. दो दोस्त की मदद से महिला की हत्या करने के बाद सिर धड़ से अलग करके और शव के कई टुकड़े करके अलग-अलग गांव के जंगलों में फेंक दिए थे.

Advertisement

सीतापुर एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 9 नवंबर की रात रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलहरियां गांव में बोरे में बंद महिला का शव कई टुकड़ों में मिला था. 18 घंटे बाद महिला का सिर भी बरामद हुआ था. हमने महिला का स्केच तैयार कराया था और उसके आधार पर पुलिस की कई टीमें आस-पास के जनपदों में महिला के बारे में जानकारी ले रही थीं.

पुलिस ने बताया महिला की पहचान लौना गांव की रहने वाली ज्योत्सना के रूप में हुई थी. जब पुलिस ने उसके घर जाकर पति पंकज से पूछताछ की, तो पहले वह पुलिस की गुमराह करता रहा. फिर सख्ती दिखाने पर उसने सच उलग दिया.

नशे की आदत और कईयों से थे पत्नी के संंबंध

पंकज ने पुलिस को बताया, ''पत्नी ज्योत्सना को नशे की लत थी, नशे की आदि हो चुकी ज्योत्सना कई बार घर से भाग चुकी थी. साथ ही उसके गांव में कई लोगों से शारीरिक संबंध भी थे. मैं उसे बहुत समझाता था, लेकिन नशे के आगे उसे कुछ समझ नहीं आता था."

Advertisement

पंकज ने आगे कहा, "इसी वजह से मैंने 9 नवंबर को दो दोस्तों के साथ मिलकर ज्योत्सना की हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए. सिर को भी पत्थर से कुचल कर खराब कर दिया था. शव के टुकड़ों को जंगल में फेंक आया था.''

आरोपी दोस्त गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

पुलिस ने ज्योत्सना की हत्या के मामले में पति पंकज और उसके दोस्त दुर्जन पासी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का एक और आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही पुलिस ने बताया कि पंकज की निशानदेही पर ज्योत्सना का पैर और साड़ी भी बरामद की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »