दिल्ली: मकान मालिक की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी, फिर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कत्ल करने के बाद लाश के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने वाले हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया. आरोपी मृतक के घर पर किरायेदार बनकर रह रहा था. लड़ाई के चलते मृतक ने आरोपी को घर से बाहर निकाल दिया था. इसी बात का आरोपी बदला लेना चाहता था.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कत्ल करने के बाद लाश के साथ सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया. फिर मौके से फरार हो गया. पुलिस को इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 250 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा. दरअसल, आरोपी पंकज कुमार मृतक सुरेश के घर किरायेदार बनकर रह रहा था. किसी बात पर लड़ाई के चलते उसने मकान मालिक सुरेश की हत्या कर डाली. फिर वहां से फरार हो गया.

Advertisement

मामला मंगोलपुरी का है. पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. दरअसल, 10 अगस्त को मंगोलपुरी में पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि यहां एक घर की पहली मंजिल पर शख्स खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है. उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था. यह कत्ल सुरेश नाम के शख्स का किया गया था जो 799 मंगोलपुरी इलाके में रह रहा था.

मृतक सुरेश के बेटे जगदीश ने पुलिस को बताया कि 4 दिन पहले उसके पिता पंकज नाम के एक शख्स को घर लेकर आए और उसे अपने साथ अपने साथ रख लिया. लेकिन पंकज और सुरेश में लड़ाई होने लगी, जिसके बाद सुरेश ने पंकज को घर से निकाल दिया. फिर एक दिन बाद सुरेश की लाश घर पर पड़ी मिली. 

Advertisement

पुलिस ने जांच शुरू की तो इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी हरियाणा में कहीं छुपा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम लगातार उसके पीछे लगी हुई थी. टीम को फिर पता चला कि वह फरीदाबाद आ गया है. लेकिन वो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था.

फिर पुलिस रोहतक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी. उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसे शराब का की लत लग गई. काम की तलाश में उसकी मुलाकात सुरेश से हुई और वह सुरेश के साथ रहने लगा. लेकिन एक दिन सुरेश ने उसे किसी बात पर अपशब्द कहे. फिर मारपीट करके घर से निकाल दिया. माफी मांगने पर सुरेश ने उसे दोबारा अपने साथ रख लिया.

फिर 9 अगस्त की रात को दोनों शराब पी रहे थे. कुछ देर बाद सुरेश सो गया तो उससे बदला लेने के लिए आरोपी ने घर में रखे हथौड़ी से सुरेश के सिर पर कई वार किए, जिससे सुरेश की मौत हो गई. इतना ही नहीं, उसने लाश के साथ सेल्फी ली और अपने फोन से लाश का वीडियो भी बनाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »