डेटिंग ऐप पर पहचान के बाद लड़की से मिलने पहुंचे बिजनेसमैन को कर रहे थे ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार

एक बिजनेसमैन को डेटिंग ऐप पर मिली लड़की से मिलने के लिए जाना भारी पड़ गया. बिजनेसमैन ब्लैकमेलिंग गैंग के चंगुल में फंस गया. डेटिंग ऐप पर मिली लड़की से मिलने गए बिजनेसमैन से आरोपियों ने नकदी छीन ली और साथ ही कुछ पैसे ऑनलाइन भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. आरोपी पांच लाख रुपये न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे.

Advertisement
ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चंगुल में फंसा बिजनेसमैन ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चंगुल में फंसा बिजनेसमैन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

महाराष्ट्र के मुंबई में एक बिजनेसमैन को डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया. डेटिंग ऐप पर हुई पहचान के बाद बिजनेसमैन लड़की से मिलने पहुंच गया. डेटिंग ऐप पर पहचान के बाद लड़की से मिलने पहुंचा बिजनेसमैन ब्लैकमेलिंग गैंग के चंगुल में फंस गया. अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़े गैंग का खुलासा कर दिया है.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है. इन दोनों पर एक बिजनेसमैन को डेटिंग ऐप के जरिये झांसे में लेने, झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप हैं. मुंबई के ओशिवारा थाने के एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया है कि पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहित कुमार हनुमान प्रसाद तक उर्फ प्रशांत डांसर उर्फ बेबो और कैब चलाने वाले वजहुल कमर खान हैं.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों ने डेटिंग ऐप से कारोबारी के बारे में जानकारी हासिल की और आरोप के मुताबिक बिजनेसमैन को एक महिला के साथ अंतरंग संबंध के लिए 10 हजार रुपये देने का ऑफर दिया. बिजनेसमैन की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक वह आरोपियों से एक मॉल में मिला. वे सभी एक कार में बैठकर किसी सुनसान जगह पर चले गए.

Advertisement

बिजनेसमैन की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की और भुगतान करने में विफल रहने पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी. आरोप ये भी है कि आरोपियों ने बिजनेसमैन से दो हजार रुपये भी छीन लिए और भागने से पहले उससे पांच हजार रुपये ऑनलाइन भी ट्रांसफर करा लिए.

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक बेबो के खिलाफ जयपुर समेत कई थानों में कई केस दर्ज हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि डेटिंग ऐप के जरिये पहचान कर फिर ब्लैकमेलिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं. इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तक भी पहुंच सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »