दिल्ली में महिला की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में फंदे से लटका मिला पति का शव

दिल्ली के बवाना में किराए के कमरे में रह रही महिला की लाश मिली है. महिला का गला रेता गया है. वहीं, उसके पति की लाश हरियाणा के सोनीपत में मिली है. बताया गया कि बुधवार सुबह महिला का पति उसके साथ दिल्ली में मौजूद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

दिल्ली के बवाना में महिला की गला रेत कर हत्या की गई है. महिला का शव जिस कमरे से मिला है वह उसमें किराए से रहती थी. वहीं उसकी पति की लाश सोनीपत में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है. बताया गया कि बुधवार सुबह पति महिला के साथ दिल्ली में मौजूद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस को महिला की हत्या के संबंध में जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि 35 वर्षीय महिला का गला रेता गया था. कमरे में हर तरफ खून फैला हुआ था. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मरने वाली महिला का नाम उपासना है और वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी. शुरुआत में उसके पति संजय पर हत्या का शक जा रहा था. 

लेकिन जब उसके पति संजय के बारे में जानकारी ली गई तो पुलिस को पता चला कि उसकी भी मौत हो गई है. संजय की लाश सोनीपत में फांसी के फंसे पर लटकी हुई मिली है. मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह संजय उपासना के साथ मौजूद था. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »