रायपुर में रहस्यमय तरीके से ट्रेन से लापता हुई महिला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

आकांक्षी अपने पति सुखवीर शर्मा के साथ विशाखापत्तनम घूमने गई थीं और 6 फरवरी को कोरबा लौटते समय सुबह के करीब 7.15 बजे रायपुर में ट्रेन से अचानक लापता हो गईं. बता दें कि कोरबा में सुखवीर शर्मा के बड़े भाई जसवीर शर्मा रहते हैं जिनके घर उन्हें वापस लौटना था.

Advertisement
 लापता महिला आकांक्षी लापता महिला आकांक्षी

कुणाल कौशल

  • रायपुर,
  • 13 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST
  • ट्रेन से रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला
  • रायपुर की घटना, 7 दिनों बाद भी सुराग नहीं

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यात्रा के दौरान एक महिला रहस्यमय तरीके से ट्रेन से लापता हो गई हैं. यह घटना 6 फरवरी की है. महिला का नाम आकांक्षी है जो अपने पति और 6 साल के बच्चे के साथ विशाखापत्तनम से घूम कर वापस अपने जेठ के घर कोरबा लौट रही थीं. जीआरपी और रेल प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी महिला का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.

Advertisement

लापता महिला आकांक्षी के मामा शिव कुमार भारद्वाज के मुताबिक आकांक्षी अपने पति सुखवीर शर्मा के साथ विशाखापत्तनम घूमने गई थीं और 6 फरवरी को कोरबा लौटते समय  सुबह के करीब 7.15 बजे रायपुर में ट्रेन से अचानक लापता हो गईं. बता दें कि कोरबा में सुखवीर शर्मा के बड़े भाई जसवीर शर्मा रहते हैं जिनके घर उन्हें वापस लौटना था.

शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि इसके बाद उनके पति ने ट्रेन से उतर कर रेल थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई जिसकी जांच अभी भी रेल पुलिस कर रही है. आकांक्षी के मामा ने कहा, 'स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रायपुर में उनकी भांजी (आकांक्षी)  ट्रेन में चढ़ी लेकिन अपने पति को नहीं मिली और उसके बाद से लापता है.'

Advertisement

शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि भांजी के साथ ही उसका और पति दोनों का फोन भी गुम है. लेकिन यहां हैरान करने वाली बात ये है कि जहां महिला का फोन लापता होने के दिन से ही बंद आ रहा है, वहीं उनके पति का फोन घटना के बाद भी चार दिनों तक एक्टिव रहा है. रेल पुलिस को इसकी जानकारी मोबाइल नंबर के सीडीआर से भी मिली है. पुलिस ने जब लापता महिला के पति के फोन को ट्रैक किया तो जिस दिशा में वो ट्रेन जा रही है उसी दिशा में फोन भी ट्रैक हो रहा है.

शिवकुमार ने बताया कि इसके बाद जीआरपी ने उस ट्रेन की कई बार तलाशी ली लेकिन फोन या महिला का कोई पता नहीं चला. ट्रैकिंग के दौरान 11 फरवरी के बाद से वो फोन भी अब बंद आने लगा है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार को कोई अंदाजा नहीं है कि महिला को किसी ने अगवा किया है या फिर वो नशाखुरानी गिरोह की शिकार हुई है.

लापता महिला के मामा ने बताया कि आकांक्षी के ससुराल में भी कोई विवाद नहीं है और वो बहुत अच्छे ढंग से रह रही थी. ऐसे में पूरा परिवार परेशान है और आकांक्षी की सलामती की दुआ मांग रहा है. अगर आप लोगों में से किसी को भी महिला के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो आप इस मोबाइल नंबर 7011241885 पर संपर्क कर उनकी जानकारी दे सकते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »