गाजियाबाद: देर रात मिली जली हुई लाश,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके से एक युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद शव को जलाया गया होगा.

Advertisement
जलती मिली युवती की लाश (प्रतीकात्मक फोटो) जलती मिली युवती की लाश (प्रतीकात्मक फोटो)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 30 जून 2022,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST
  • युवती की जली हुई लाश मिलने से मचा हड़कंप
  • पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाले में जुटी

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवती की जली हुई लाश बारामद की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस लाश की पहचान कराने में जुटी है. लाश को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की उम्र लगभग 25 साल होगी. 

Advertisement

दरअसल, पुलिस की पीआरवी को रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि किसी युवती की लाश जल रही है. घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही श्यामा मुखर्जी पार्क है, जहां काफी संख्या में प्रेमी जोड़े आते हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद लाश को जलाया गया होगा.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. कवि नगर के सीओ अविनाश कुमार के मुताबिक, मृतक युवती की पहचान और स्थानीय पुलिस की जांच के बाद ही असल घटना का खुलासा हो पाएगा. घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें आसपास के इलाके में पूछताछ और जांच में जुटी है. साथ ही पुलिस नजदीकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »