बिजनौर: ससुराल में हुई अनबन, चाकू से गला काट कर पत्नी की ले ली जान

UP News: बिजनौर में धामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पति ने पत्नी की सब्जी काटने वाले चाकू से गला काट कर हत्या कर दी. परिजनों का आरोप है कि यह हत्या दहेज के लिए की गई.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 27 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST
  • आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
  • परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के धामपुर में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पति अपनी पत्नी को ससुराल में लेने गया. वहीं पति ने किसी विवाद के चलते पत्नी की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

Advertisement

रामपुर के गांव उमरपुर बांगर निवासी राजपाल की पुत्री रश्मि का विवाह छह महीने पहले मुजफ्फरनगर के गांव दतिया निवासी सुमित के साथ हुआ था. सुमित अपनी पत्नी रश्मि को लेने अपने ससुराल में आया था. शाम को किसी बात को लेकर उसका ससुराल पक्ष और पत्नी से विवाद हो गया. इसी बात से खफा होकर सुमित ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. 

इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. ससुराल पक्ष के लोगों ने शोर मचाया. आसपास के लोगों की मदद से सुमित को पकड़ लिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के अनुसार रश्मि और उसके पति सुमित में विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से रश्मि का गला काट कर हत्या कर दी. पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि परिजनों ने रिपोर्ट में दहेज मांगने की बात कही है. परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »