UP: वाराणसी में दिनदहाड़े एनकाउंटर, STF ने दो दर्जन से अधिक मामलों में वॉन्टेड सोनू सिंह को किया ढेर

2 लाख के इनामी अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. उसे वाराणसी ग्रामीण के लोहता इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया. मनीष पर हत्या, हत्या का प्रयास, वसूली समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे.

Advertisement
बदमाश मनीष सिंह सोनू (फाइल फोटो) बदमाश मनीष सिंह सोनू (फाइल फोटो)

रोशन जायसवाल / संतोष शर्मा

  • वाराणसी/लखनऊ,
  • 21 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST
  • दिनदहाड़े मनीष सिंह सोनू का एनकाउंटर
  • मनीष पर पुलिस ने रखा था 2 लाख रुपये का इनाम

उत्तर प्रदेश में भले ही योगी 2.0 की शुरुआत आधिकारिक रूप से 25 मार्च से होगी, लेकिन अपराधियों पर शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है. अपराधियों की काली कमाई पर बुलडोजर चलने के बाद अब फरार चल रहे बदमाशों का एनकाउंटर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में सोमवार को वाराणसी में दिनदहाड़े 2 लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को मार गिराया गया.

Advertisement

2 लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के लोहता इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया. एनडी तिवारी हत्याकांड समेत कपसेठी में 10 लाख की रंगदारी समेत कई अन्य मामलों में मनीष सिंह सोनू वांछित था. उस पर जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

कई साल से फरार चल रहा था सोनू

बीते दिनों ही मनीष सिंह सोनू पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाते हुए 2 लाख कर दी थी. वह कई महीनों से फरार चल रहा था. 28 अगस्त 2020 को मनीष सिंह सोनू ने चौकाघाट में दिनदहाड़े कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी थी. इससे पहले मनीष आजमगढ़ में एक सराफा कारोबारी से लूट और हत्या के मामले में वांछित था.

Advertisement

फिर मनीष सिंह सोनू का नाम सितंबर 2020 में मिर्जापुर के चुनार में एक कंपनी के अधिकारी से रंगदारी मांगने और हत्या के मामले में सामने आया था. नवंबर 2020 में जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस ने मनीष को घेर लिया था. इस दौरान हुए मुठभेड़ में बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू मारा गया तो मनीष फरार होने में कामयाब हो गया था.

बिहार और नेपाल में ठिकाने बदलकर रह रहा था सोनू

नवंबर 2020 के बाद से ही पुलिस मनीष सिंह सोनू की तलाश कर रही थी लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था. यूपी पुलिस के मुताबिक, मनीष बिहार और नेपाल में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था. करीब डेढ़ साल बाद आज यानी सोमवार को यूपी एसटीएफ को मनीष सिंह सोनू की लोकेशन वाराणसी के लोहता इलाके में मिली. 

वाराणसी के लोहता में एनकाउंटर

STF ने दिनदहाड़े एनकाउंटर में ढेर किया

इसके बाद यूपी एसटीएफ ने मनीष सिंह सोनू को घेर लिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान मनीष सिंह सोनू ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया. उसके पास से 9  एमएम कारबाइन, .32 बोर की पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है. यूपी में बीजेपी सरकार की वापसी के बाद यूपी पुलिस का यह पहला एनकाउंटर है, जिसमें बदमाश ढेर हुआ है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »