UP: बेटियों की गुहार के बाद जागी पुलिस, BJP नेत्री की सुसाइड केस में पति गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की आत्महत्या मामले में बांदा पुलिस ने आरोपी पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है. इस केस के बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
पत्नी श्वेता के साथ दीपक सिंह (फाइल फोटो) पत्नी श्वेता के साथ दीपक सिंह (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • बांदा,
  • 29 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST
  • किरकिरी के बाद आरोपी पति गिरफ्तार
  • ससुर समेत तीन आरोपी अभी भी फरार

उत्तर प्रदेश के बांदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के हाई प्रोफाइल मामले में आज पुलिस ने आरोपी पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. कल ही मृतिका के मासूम बेटियों ने रो-रोकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी.

Advertisement

तीनों बेटियों ने पापा-बाबा पर आरोप लगाए थे. बेटियां बोलीं, 'पापा ने मम्मी को मार डाला.' आपको बता दें कि मौत के पहले के व्हाट्सएप चैट और कुछ वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और किरकिरी कराने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया. 

क्या था मामला

बांदा में 27 अप्रैल को रिटायर्ड आईपीएस की बहू और भाजपा की जिला पंचायत सदस्य ने पंखे से लटककर ख़ुदकुशी कर ली थी. घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद और आपसी मनमुटाव को वजह बताया जा रहा है. घटना के बाद से पति फरार था. मौत से 20 घंटे पहले ही भाजपा नेत्री ने एक फेसबुक पोस्ट किया था.

इसके बाद ससुर पूर्व DIG रामबहादुर सिंह, पति दीपक सिंह सहित 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या मामला दर्ज हुआ था. इस बीच बेटियों ने बताया, 'बाबा के साथ पापा, मम्मी को बहुत टॉर्चर करते थे, गालियां देते थे और मेरी मम्मी को मार डाला. हम योगी और मोदी से न्याय की मांग कर रहे हैं.' 

Advertisement

करीब 48 घंटे बाद भारी किरकिरी हुई तो पुलिस ने आरोपी पति दीपक को अरेस्ट कर लिया है. बाकी आरोपी फरार हैं. एसपी अभिनदंन ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह ने सुसाइड कर लिया, जिसकी सूचना पर हम सभी मौके पर पहुंचे थे. परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया.

एसपी अभिनंदन ने कहा, 'इस मामले में जो उनका पति है, बताया जा रहा था कि लगातार उनसे उनका विवाद चल रहा था, मारपीट होती थी, जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी. आज उन्हें यहीं बांदा से गिरफ्तार किया गया है. सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »