'बहुत दिनों से ताक में थे, आज मौका मिल गया.. तुम्हारे साथ रंगरेलियां मनाएंगे', घर में घुसकर रेप की कोशिश

UP Crime: 'बहुत दिनों से ताक में थे, आज मौका मिल गया. तुम्हारे साथ रंगरेलियां मनाएंगे' बांदा में जबरन महिला से रेप की कोशिश की गई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी मुश्किल से उन बदमाशों से खुद को बचा सकी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 19 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला के साथ घर में घुसकर रेप की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि वह घर पर अकेले थी, पति काम करने बाहर गए थे. मुझे अकेला देख गांव के दो युवक जबरन घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे. बदमाशों  ने कहा कि 'बहुत दिनों से ताक में थे, आज मौका मिल गया. तुम्हारे साथ रंगरेलियां मनाएंगे' और जबरन रेप की कोशिश करने लगे.

Advertisement

घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी मुश्किल से उन बदमाशों से खुद को बचा सकी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. यह मामला गिरवां थाना इलाके के एक गांव का है. इस घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार बुरी तरह से डरा हुआ है.  

महिला ने डंडा उठाकर आरोपियों की तरफ दौड़ी

महिला का कहना है कि दोनों आरोपी उसके साथ रेप करने की नीयत से घर में दाखिल हुए थे. पास पड़ा डंडा उठाकर वह उन्हें मारे दौड़ी तभी वह भागे, लेकिन जाते-जाते यह कह गए कि कभी न कभी अकेले मिलोगी फिर बताएंगे. साथ ही धमकी भी देकर गए कि यदि तुमने किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा. 

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

वहीं, इस मामले पर SHO गिरवां संदीप तिवारी ने बताया कि थाना इलाके की रहने वाली महिला ने गांव के दो युवकों पर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है, तत्काल शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इस घटना की गंभीरता से विवेचना की जा रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी हाल में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »